युवा राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक
अररिया। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर दक्षिण पंचायत में सोमवार को युवा राजद कार्यकर्ताओं की बैठक
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 11:05 PM (IST)
अररिया। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर दक्षिण पंचायत में सोमवार को युवा राजद कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक नरेंद्र राणा एवं छात्र नेता बजरंग बिहारी के नेतृत्व में हुई। जिसमें निसार फिरोज को प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही रामपुर दक्षिण पंचायत के साहिद खान एवं सोहेब खान को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सचिव पद के लिए इमरोज, महासचिव के लिए मो अंसार, कोषाध्यक्ष अफताब खान एवं रामपुर उत्तर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हजरत अली, उपाध्यक्ष महफूज, सचिव रिजवान, महासचिव मो. नोमान एवं कोषाध्यक्ष फरहान अंसारी को बनाया गया। मौके पर नौशाद आलम, रमन यादव, अमजद, अलताफ राजा, अरमान अंसारी, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें