मध्य विद्यालय तेगछिया बनेगा बालिका उच्च विद्यालय
अररिया। प्रखंड के किस्मत खवासपुर मध्य विद्यालय, तेगछिया को बालिका उच्च विद्यालय बनाने के लिए पंचायत
अररिया। प्रखंड के किस्मत खवासपुर मध्य विद्यालय, तेगछिया को बालिका उच्च विद्यालय बनाने के लिए पंचायत के मुखिया धर्मानंद ऋषि देव के अध्यक्षता में सोमवार को विद्यालय परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण वह विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे। सभा में पंचायत के उप मुखिया संतोष झा, विद्यालय सचिव ममता झा ,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रासबिहारी ¨सह, सुमन सेंटर के सचिव शंभू नाथ झा, सत्येंद्र नाथ झा फौजी, श्याम ¨सह आदि ने लोगों को संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को माल्यार्पण करते हुए तथा राष्ट्रीय गान से हुआ। सर्वसम्मति से विद्यालय के भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने पर बल दिया गया। मुखिया ऋषिदेव ने विद्यालय को बालिका उच्च विद्यालय में प्रोन्नति के प्रस्ताव से लोगों को अवगत कराया। मौके पर समाज सेवी पंचायत समिति सदस्य नजीर अंसारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि माधव झा, समाजसेवी अनिल झा, नागेश्वर ¨सह, दिनेश ¨सह के अलावा शिक्षक सत्येंद्र नाथ पांडे, रामदेव ¨सह, उमेश यादव,राजेश पासवान,अरुण पासवान, रेणु देवी, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि एवं अभिभावक मौजूद थे।