बंद के चलते आवागमन में हुई परेशानी
अररिया। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस, राजद समेत जाप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पलासी
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 08:59 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 08:59 PM (IST)
अररिया। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस, राजद समेत जाप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पलासी प्रखंड के कई जगहों पर सड़क जामकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यालय स्थित चौक के अलावा मोहनियां व काली चौक कनखुदिया में सड़क जामकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पलासी चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान केंद्र सरकार के विरोध में नारे भी लगे। वहीं मुख्य पक्की सड़क जाम रहने से आवाजाही बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम को सफल बनाने में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गानंद ठाकुर, महावीर यादव, मो. साबिर आलम, गयानंद यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. शादाब आलम, तौकीर आलम, तनवीर आलम, मो. आदिल हुसैन आदि की भूमिका महत्वपूर्ण बताई गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें