Move to Jagran APP

बंद समर्थकों ने चार घंटे तक किया एनएच जाम

अररिया : बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को विपक्ष दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 08:47 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 08:47 PM (IST)
बंद समर्थकों ने चार घंटे तक किया एनएच जाम
बंद समर्थकों ने चार घंटे तक किया एनएच जाम

अररिया : बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को विपक्ष दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भारत बंद का समर्थन किया। इस दौरान जगह-जगह पर सड़क जाम कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर प्रदर्शनकारियों ने करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, बंद का सबसे अधिक असर जोकीहाट, रानीगंज, फारबिसगंज, भरगमा, नरपतगंज में अधिक देखा गया। वहीं जिला मुख्यालय के बस स्टैंड, जीरोमाइल, महादेव चौक, हड़ियाबाड़ा, रुपौली आदि स्थानों में विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों ने सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाम के असर देखा गया। बढ़ते डीजल, पेट्रोल की कीमत से लोग नाराज थे। सुबह से ही अधिकांश दुकानें बंद रही। वहीं जिला मुख्यालय में 11 बजे के बाद से अधिकांश दुकानें खुल गई थी। सड़क जाम रहने के कारण कचहरी में भी अन्य दिनों की तुलना में कम भीड़ थी। सुबह से ही कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीआईएम, भाकपा माले, एनसीपी, हम, जाप के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर भारत बंद को सफल बनाने में निकल पड़े थे। कार्यकर्ता ने बैंक व रेल सेवा, स्कूल बंद करवाने का भी प्रयास किया। अधिकांश निजी विद्यालय बंद थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल ¨सहा, विधायक आबिदुरर्हमान, राजद जिलाध्यक्ष कामरू जमा, पार्षद शशि भूषण झा, पप्पू पासवान, मुर्शिद राजा, पार्षद मासूम राजा, •ाफरूल हसन, राजद प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू, इर्शादुरर्हमान, पूर्व पंसस जाकीर अंसारी, इम्तियाज अंसारी, आदिल आदि कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में भारत बंद को सफल बनाने में सक्रिय रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.