युवक पर जानलेवा हमला, सिलीगुड़ी में चल रहा उपचार
अररिया : नगर थाना क्षेत्र के संजीत कुमार पर सोमवार को करीब नौ बजे रात्रि आरोपितों ने जान
अररिया : नगर थाना क्षेत्र के संजीत कुमार पर सोमवार को करीब नौ बजे रात्रि आरोपितों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। वर्तमान में घायल संजीत कुमार का उपचार सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायल युवक के बयान पर नगर थाना में आरोपित कामरान, साकिब आजाद नगर निवासी, ललन भगत आश्रम चौक निवासी सहित चार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया गया।
------------------
- क्या है मामला
घायल युवक का भाई रंजीत कुमार के अनुसार आरोपित कामरान के पास उनके भाई का रुपया बाकी था। बार- बार पंचायत बैठने के बाद भी आरोपित कामरान ने राशि वापस नहीं किया। इसके बाद घायल युवक संजीत ने एक साल पहले न्यायालय में केस दायर किए थे। केस उठाने के लिए पीड़ित को कई बार आरोपितों द्वार धमकी दी गई थी। संजती बीती रात वह बस स्टैंड से अपने घर चित्रगुप्त नगर लौट रहे थे कि संध्या करीब नौ बजे आरोपित कामरान अपने दोस्तों की साथ तेरापंथ भवन के समीप हमला बोल दिया। आरोपित कामरान ने पेट में चाकू से वार कर कर दिया। जिससे संजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में चल रहा है। इधर थानाध्यक्ष रमेशकांत चौधरी ने बताया कि पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।