Move to Jagran APP

जन जन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने कायम की थी सामाजिक समरसता

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज के राममनोहर लोहिया पथ स्थित प्रेम रत्न विवाह

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 12:12 AM (IST)
जन जन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने कायम की थी सामाजिक समरसता
जन जन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने कायम की थी सामाजिक समरसता

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)

loksabha election banner

फारबिसगंज के राममनोहर लोहिया पथ स्थित प्रेम रत्न विवाह भवन में रविवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 98 वी जयंती नायी समाज के द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता समाज के संरक्षक मुन्ना ठाकुर ने की। जबकि संचालक पूर्व वार्ड पार्षद मनोज ठाकुर कर रहे थे। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं में मुन्ना ठाकुर व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जन नायक को जन जन का नेता बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी सामान्य विचार धारा के नेता थे। अपने विरोधियों के भी सुख दुख में शामिल होते थे। अभी के नेता विचारों का मतभेद नहीं व्यक्तिगत मतभेद रखते है। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी जी जात के नेता नहीं थे। लोगो ने पूर्व मुख्यमंत्री ने शोषित वंचितों के साथ ही स्वर्ण गरीबो को भी आरक्षण देकर समाजिक समरसता कायम करने का काम किया था न कि जातिय विमंसता फेलाने का। आजके राज नेता समाज को बांटने का कार्य कर रहें है। मौके पर कई नेताओं ने कर्पूरी के विचारों से अवगत कराते हुए ने साथ गुजारे कुछ पलों को भी याद किया और उनके सादगी भरे जीवन की चर्चा की। इस अवसर पर कार्यक्रम में ही लोगो केंद्र सरकार से सर्वसम्मति से भारत रत्न देने की मांग की तभी समाजिक न्याय की जीत होगी। इस मौके पर कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह, अम्बरेश राहुल उर्फ डब्बू मिश्रा, विद्यानन्द पासवान, बहुजन मुक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, वाम सेफ के विश्वनाथ पासवान, बहुजन क्रान्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम, जदयू जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, जदयू महिला सेल के पूर्व अध्यक्षा सीता देवी, पवन ठाकुर के अलावे सोनेलाल ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, नन्दन ठाकुर, रमेश ठाकुर, सन्नी ठाकुर, देवनारायण ठाकुर, राहुल राज , रंजन राय, आदित्य पासवान, दिलीप जायसवाल, सुमन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

वहीं फारबिसगंज के अस्पताल रोड स्थित राजद कार्यालय में रविवार को स्वंतंत्रता सैननी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जान नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल की अध्यक्षता मे मनाया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे नेता आज भी युवाओं और विभिन्न दलों के नेताओं में उदाहरण स्वरूप हैं। आज के समय में उनकी विचारधारा पर चलने की जरूरत है।इस मौके पर वरीय नेता क्रांती कुवर, उद्यानंद यादव, वार्ड पार्षद राजा अली, मो. मुस्तक, मो. गफुर, मो. नइम, मुन्ना ठाकुर, सोनेलाल ठाकुर, हेमंत कुमार, अमीर राजा सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.