अररिया में हरियाबारा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, राजमिस्त्री अशरफ की मौत; 2 साथी घायल
Araria Road Accident Hariyabara Toll Plaza: अररिया में हरियाबारा टोल टैक्स के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ...और पढ़ें

Araria Road Accident Hariyabara Toll Plaza: हरियाबारा टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर! काम पर जा रहे राजमिस्त्री की मौत, 2 घायल; पूर्णिया रेफर
HighLights
अररिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी।
राजमिस्त्री अशरफ की दर्दनाक मौत, परिवार का सहारा छूटा।
दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल, एक पूर्णिया रेफर।
संवाद सूत्र, अररिया। Araria Road Accident Hariyabara Toll Plaza: अररिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाबारा टोल टैक्स के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जबर्दस्त टक्कर मार दी।
इस भीषण सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 25 वर्षीय युवक अशरफ की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की गश्ती व एंबुलेंस टीम ने राहत कार्य शुरू किया। आनन-फानन में तीनों घायलों को अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के उपरांत अशरफ को मृत घोषित कर दिया।
अररिया में हरियाबारा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर
बसंतपुर मानिकपुर निवासी 25 वर्षीय अशरफ की अस्पताल में मौत; गंभीर रूप से घायल शाहिद को पूर्णिया किया गया रेफर
घर से राजमिस्त्री का काम करने पोठिया जा रहे थे तीनों साथी; एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
मृतक अशरफ के पीछे छूटे दो मासूम बच्चे; परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों में मचा चीत्कार
वहीं, गंभीर रूप से घायल शाहिद की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर (पूर्णिया) रेफर कर दिया है। बाइक चला रहे मोहम्मद महमूद आलम का उपचार अररिया सदर अस्पताल में जारी है।
काम के सिलसिले में पोठिया जा रहे थे तीनों मजदूर
मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने बताया कि अशरफ, शाहिद और महमूद आलम पेशे से राजमिस्त्री का काम करते थे और तीनों एक-दूसरे के साथी थे। रोजमर्रा की तरह सोमवार की सुबह भी तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से काम करने के लिए पोठिया जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हरियाबारा टोल टैक्स से थोड़ी दूरी पर पहुंची, पीछे से अत्यधिक गति में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया।
दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, पसरा मातम
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अररिया के बसंतपुर, मानिकपुर वार्ड संख्या आठ निवासी इस्लाम के 25 वर्षीय पुत्र अशरफ के रूप में की गई है। अशरफ की असामयिक मौत की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, अशरफ परिवार का मुख्य सहारा थे और मेहनत-मजदूरी कर पूरे घर का भरण-पोषण कर रहे थे।
उनके निधन से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। सदर अस्पताल परिसर में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश में जुटी है।
