विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

E-Kyc नहीं कराने वाले लाभार्थियों का Ration Card से कटेगा नाम, नोट करें लास्ट डेट

Published: Thu, 22 Jan 2026 08:17 PM (IST)

अररिया सदर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न लाभुकों के ई-केवाईसी में धीमी गति पर आपूर्ति विभाग अलर्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 15 फरवरी ई-केवाईसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई।

  2. अररिया सदर में 1.17 लाख लाभार्थी ई-केवाईसी से वंचित।

  3. ई-केवाईसी न होने पर राशन कार्ड से नाम कटेगा।

संवाद सूत्र, ताराबाड़ी (अररिया)। जन वितरण प्रणाली से संबंधित खाद्यान्न लाभुकों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी के लिए आपूर्ति विभाग अलर्ट मोड में काम कर रही है। ऐसे में जिले के सदर प्रखंड के लाभुक ई-केवाईसी में काफी पीछे चल रहे हैं।

मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सदर प्रखंड की एमओ शशि प्रिया ने बताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रखंड अंतर्गत जिन लोगों द्वारा अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया गया, वह अपने निकटवर्ती जन वितरण प्रणाली विक्रेता से ई-पाश के माध्यम से ई-केवाईसी अवश्य करवा लें।

ई-केवाईसी प्रत्येक राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट का होना अनिवार्य है। विभाग के निर्देशानुसार आगामी 15 फरवरी तक ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। निर्धारित तिथि तक जिस भी लाभार्थी द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराया जाएगा, उनका राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अररिया प्रखंड में अबतक केवाईसी लगभग 74 प्रतिशत हुआ है, शेष 26 फीसद लाभुकों का ई-केवाईसी होना बांकी है। पिछले 21 जनवरी के आकड़ों के अनुसार, सदर प्रखंड के चार लाख 46 हजार 972 यूनिट लाभुकों का ई-केवाईसी होना था। जिसमें तीन लाख 29 हजार 286 लाभुकों का ही ई-केवाईसी हो पाया है।

सदर प्रखंड क्षेत्र में अब भी कुल एक लाख 17 हजार 686 यूनिट लाभुक ई-केवाईसी से वंचित हैं। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सख्त निर्देशित दिया गया है कि हर हाल में जनवरी माह में ही इस कार्य को पूरा करें।

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी को लेकर विभाग के अधिकारी वन टू वन पीडीएस डीलर के संपर्क में हैं। 15 फरवरी तक ई-केवाईसी पूरा नहीं करने वाले लाभुकों का नाम राशन कार्ड से विलोपित कर उन्हें खाद्यान्न से वंचित किया जाएगा।