Move to Jagran APP

ओम शांति केंद्र पर आध्यात्मिक रूप से मनाया गया नववर्ष

संसू फारबिसगंज (अररिया) प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा फ़ारबिसगंज के ओम श्

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 12:28 AM (IST)
ओम शांति केंद्र पर आध्यात्मिक रूप से मनाया गया नववर्ष
ओम शांति केंद्र पर आध्यात्मिक रूप से मनाया गया नववर्ष

संसू, फारबिसगंज (अररिया): प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा फ़ारबिसगंज के ओम शांति केंद्र में अंग्रे•ाी नव वर्ष 2022 आध्यात्मिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका ब्रह्मकुमारी रूकमा दीदी, बीके सीता दीदी एवं बीके संतोषी दीदी के द्वारा दर्जनों भाइयों एवं बहनों के साथ अपने आराध्य शिव बाबा को भोग अर्पण कराया गया।

loksabha election banner

इस भोग का वितरण उपस्थित सभी ब्रह्मकुमार एवं ब्रह्मकुमारियों के बीच किया गया। अपने आध्यात्मिक संदेश में संचालिका रूकमा दीदी ने वर्ष 2021 की कड़वी यादों को याद करते हुए वर्ष 2022 में इन सबसे निजात दिलाने की विनती शिव बाबा से की। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी आध्यात्मिक रूप से म•ाबूत रहने वाले केंद्र के ब्रह्मकुमार एवं ब्रह्मकुमारियों पर इसका नगण्य असर भी नहीं पड़ा क्योंकि शिव बाबा की परम अलौकिक शक्ति सुरक्षा कवच बनकर सभी लोगों की रक्षा करती रही।

पूरे कोरोना काल में शिव बाबा के किसी भी बच्चों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि वे पूर्व से हीं अपना जीवन सादगीपूर्ण तरीके से जीने की आदत रखे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पर्व त्योहार आदमी के जीवन में खुशियों के रंग भरते हैं एवं नई ऊर्जा शक्ति प्रदान करते हैं।

कोरोना अभी खत्म नहीं होने की बात कहते हुए उन्होंने सभी से शिव बाबा के मुरली में बताए गए नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

मौके पर बीके डा. यू सी मंडल,मदन मोहन कनोजिया, कुलानंद चौधरी, किरण मालु, हंसराज गिगलानिया, अजातशत्रु अग्रवाल, अशोक डाबरीवाला, संजय बोथरा, पवन भुपाल, अशोक डालमिया, पप्पू डालमिया, राजू भगत, विकास, ब्रह्मकुमारी रंजू डालमिया, रेखा धनावत, मालती देवी, सुशीला देवी बोथरा, फ़ुलकुमारी देवी, शांति दीदी, मैना देवी लखोटिया, कुंती दीदी बोथरा समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.