Move to Jagran APP

फारबिसगंज में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज के गंगा सरस्वती शिशु मंदिर फारबिसगंज में शुक्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 10:08 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 10:08 PM (IST)
फारबिसगंज में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
फारबिसगंज में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज के गंगा सरस्वती शिशु मंदिर फारबिसगंज में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। वर्चुअल माध्यम से विद्यालय के छात्रों ने कार्यक्रम में शामिल हुए।विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रस्तावना उद्बोधन विद्यालय के आचार्य आशीष कुमार ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अ ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। कहा जाता है कि इसी दिन व्यास जी ने शिष्यों एवं मुनियों को सर्वप्रथम श्री भागवतपुराण का ज्ञान दिया था। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करता है। विद्यालय के आचार्य श्रीप्रसाद राय ने कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे गुरु का आशीर्वाद अवश्य होता है। उन्होंने चाणक्य-चंद्रगुप्त, एकलव्य-द्रोणाचार्य, विवेकानंद-रामकृष्ण परमहंस आदि महापुरुषों के उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने गुरुओं के आशीर्वाद से ही लक्ष्य प्राप्त किया। विद्यालय के भैया-बहनों के द्वारा गुरु पूर्णिमा विषय पर, कविता,दोहा,गीत एवं संगीत प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के आचार्य यशोधर झा ने किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या नमिता वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्या मंदिर खंड के प्राचार्य आशुतोष कुमार मिश्र, छात्रावास अधीक्षक धीरेन्द्र नाथ झा समेत विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.