जोगबनी में आरएसएस के गुरु दक्षिणा में शामिल हुए स्वयंसेवक
संसू, जोगबनी (अररिया): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सवों में तीसरा उत्सव गुरुपूर्णिमा पर आय
संसू, जोगबनी (अररिया): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सवों में तीसरा उत्सव गुरुपूर्णिमा पर आयोजित गुरुदक्षिणा कार्यक्रम शनिवार को आयोजित की गई। नगर संघ संचालक प्रकाश चंद्र विश्वास की अध्यक्षता में पटेल नगर स्थित राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में काफी संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर,जोगबनी के संरक्षक सत्यदेव प्रसाद विश्वास थे।मुख्य उद्बोधक पूर्णिया विभाग के विभाग प्रचारक चंदन ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में आने से मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव,आचरण तथा अनुशासन सीखाता है।पारिवारिक, सामाजिक तथा राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना गुरु भगवा ध्वज को माना जिससे मनुष्यों में गुरुर नहीं होता है।यही कारण है कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौ साल होने जा रहा है और अपने को और संगठित और मातृभूमि की सेवा में उतरोत्तर प्रगति की ओर है।
गुरु की महत्ता क्या होती है इस पर उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा अंधकार से प्रकाश की ओर ,अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने का कार्य करती है, जिसने भी अपने गुरु को जीवन में सम्मान नहीं दिया वो कभी सुखी नहीं रह सकता।भगवान राम,कृष्ण जैसों ने भी अपने गुरु की आज्ञा से बड़े बड़े राक्षसों तथा असुरी प्रवृत्ति के लोगों का नाश किया।
इससे पहले मुख्य शिक्षक दिवाकर ठाकुर एवं तृतीय वर्ष प्रशिक्षित राजेश यादव ने ध्वाजारोहण किया जबकि कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह ने किया।सुभाषित वचन राजन जयसवाल चौधरी तथा अमृतवचन तथा एकल गीत नगर कार्यवाह ने गाया,तथा सामूहिक गीत रीतेश पोद्दार ने गाया।
इस अवसर पर बौद्धिक प्रमुख श्यामानंद साह,शारीरिक प्रमुख राजेंद्र साह,व्यवस्था प्रमुख मनोहर राठी ,जिला संपर्क प्रमुख कपिल चौधरी, प्रधानाचार्य मनोज सिंह, वार्ड पार्षद संजीव दास भाजपा नेता भानु प्रकाश राय,प्रवीण सिंहा,राजनंदन यादव,आशनारायण सिंह,मुन्ना भगत, करनी सेना नगर अध्यक्ष हिमांशु सिंह,राकेश कुमार सिंह,आचार्य दीपक कुमार सिंह, विश्व हिन्दू वाहिनी के जिला संयोजक संतोष यादव,विवेक कुमार, सत्येंद्र मिश्र, सुनील झा,संजीव झा,सुदर्शन झा, सतीश झा,गणेश साहा,घनश्याम राम,राजकुमार साह,भूपेन्द्र सिंह, मनीष जी ,श्याम कुमार साह ,बिरन सिंह ,अविनाश भगत,सुनील झा,आचार्या मीनाक्ष पांडे, दीपिका राहा के अलावे कुल 137 स्वयंसेवकों ने पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अंत में नगर संघसंचालक ने कहा गुरु दक्षिणा से जो वंचित रह गए स्वयंसेवक 1अगस्त रविवार को खजूवाड़ी अवस्थित हनुमान मंदिर तथा अंतिम कार्यक्रम इंदिरा नगर अवस्थित शनि मंदिर के प्रांगण में आठ अगस्त को पूजन कर सकते हैं।