एक दीया शहीदों के नाम: दीपावली का पर्व मिलजुलकर मनाएं
फोटो नंबर 25 एआरआर 08 व 09 शहीदों के नाम पर जलाऊंगा दीपक डीएम संसू अररिया दीपा
फोटो नंबर 25 एआरआर 08 व 09
शहीदों के नाम पर जलाऊंगा दीपक: डीएम
संसू, अररिया: दीपावली का पर्व खुशियों का त्योहार है। इस दिन हम लोग मिल- जुलकर इस त्यौहार को मनाते है। दैनिक जागरण की पहल काफी अच्छी है। इस मौके पर मैं भी देश के वीर शहीदों के नाम पर एक दिया जलाऊंगा। ऐसा करने से वीर जवानों का भी उत्साहवर्धन हो सकेगा। ये जवान देश के सरहदों पर अपनी जान तक न्यौछावर
कर देते है ताकि हम लोग सुरक्षित रह सकें। अगर हम इन्हें सम्मान देंगे तो ये वीर जवान और बेहतर तरीके से अपने फर्ज को अंजाम दे सकेंगे। इसलिए इस दीपावली मेरे तरफ से एक दिया केवल शहीदों के नाम।
प्रशांत कुमार सीएच, डीएम, अररिया।
----------------
शहीदों के सम्मान में जलाएं दीये: एडीएम
इस दीपावली जब पूरा देश दीयों की रोशनी में नहाया होगा
और हम अपने परिवार के साथ खुशी उमंग से दीपावली के पर्व को मनायेंगे। उस वक्त हमें ये सोचना चाहिए कि आज के दिन भी कुछ जवान देश के दुर्गम चोटियों पर मौजूद रहकर देश की सुरक्षा कर रहा है। हमारी आजादी और स्वतंत्रता के लिए कितने वीर जवान असमय काल के गाल में समा गए। कितनों ने अपना परिवार खो दिया। दैनिक जागरण की पहल अच्छी है। ये अच्छा मौका है जब हम एक दिया जलाकर अपने वीर शहीद जवानों को याद करें। दीपावली के दिन मैं भी एक दिया जलाकर
अपने वीर शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा। आप भी एक
दिया जलाकर इस मौके पर जवानों का उत्साहवर्धन कर सकते है।- अनिल कुमार ठाकुर- एडीएम अररिया।