शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, स्वजन हत्या की जता रहे आशंका
जागरण संवाददाता अररिया बौंसी थाना क्षेत्र के जठा महादलित टोला के मजदूर चंद्र शेखर कु
जागरण संवाददाता, अररिया :बौंसी थाना क्षेत्र के जठा महादलित टोला के मजदूर चंद्र शेखर कुमार की मौत पंजाब में संदिग्ध अवस्था में हुई। शनिवार की देर रात शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। स्वजनों की चीत्कार गूंजने लगी। जवान बेटी की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पिता, माता सहित अन्य स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल था। स्वजनों ने बताया कि पंजाब में जहां रहता था कमरे चंद्रशेखर का शव फंदे से लटका मिला था। पंजाब पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद गांव के अन्य दो मजदूरों के साथ शव को गांव भेजा गया। रविवार को स्वजनों ने मृतक अंतिम संस्कार कराया।
- पिता ने लगाया हत्या का आरोप :
मृतक चंद्रशेखर कुमार के पिता भिखारी दास ने बताया कि घर की आर्थिक तंगी खराब रहने के कारण चंद्रशेखर गांव के जय कृष कुमार व अन्य मजदूरों के साथ पंजाब मजदूरी करने गया था। गुरुवार को मोबाइल पर सूचना मिली की उनके बेटे की मौत हो गई। किसी ने उनके बेटे को मारकर कमरे में फंदे से लटका दिया था। मालिक ने गांव के दो मजदूर के साथ शव को गांव भेजा। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि गांव के ठीकेदार जय कृष ऋषिदेव, जिस मालिक के यहां काम करता था वह साजिश रचकर शेखर की हत्या की है। बौंसी पुलिस का कहना है कि मामला पंजाब का है वहीं कुछ हो सकता है।
पहले किसान से हुआ झगड़ा:
गांव के जिस युवक के साथ शव को गांव भेजा गया था। उसका नाम कारो ऋषिदेसव, शुक्रा कुमार है। मजदूर कारो ने बताया कि हम सब मजदूर गन्ना के खेत में काम कर रहे थे। चंद्रशेखर घर आने वाला था। घटना के दिन वह काम पर नहीं गया था। ठीकेदार जय कृष भी काम पर नहीं गया था। कहा था कि चंद्रशेखर को गाड़ी पकडाने जाएंगे। उसी दिन शाम में खेत से काम कर रूम पहुंचे तो रूम में चंद्रशेखर फंदे से लटका था। कुछ दिन पहले किसान से चंद्रशेखर को विवाद भी हुआ था। चंद्रशेखर किसान के कहने पर गन्ना गाड़ी पर लोड नहीं किया था। चंद्रशेखर काम छोड़कर रूम लौट आया था। आशंका जता रहे थे कि ठिकेदार व किसान के मिली भगत से चंद्रशेखर की हत्या हुई होगी। हालांकि पंजाब पुलिस के जांच व पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले में गुत्थी सुलझ पाएगा।
गांव वालों ने की मुआवजा की मांग :
महादलित टोला जठा के चंद्रशेखर का शव पंजाब से घर पहुंचा। आसापास के लोग जवान लड़के की मौत से मर्माहत हो गए। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष, मुखिया पति जाबिर अंसारी, रिजवान, वार्ड सदस्य अनवर अंसारी, प्रिस कुमार, राजकपुर, रिजवान, सहित दर्जनों की संख्या में पीड़ित स्वजनों को ढांढस बंधवाने गांव पहुंचे। उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की।