विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं की समस्याओं को सुना
संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बाढ़ आपदा शेड में बुधवार को विधायक
संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बाढ़ आपदा शेड में बुधवार को विधायक जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं को कई तरह के दिशा निर्देश देते हुए कई समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान प्रखंड प्रमुख मनोज यादव ने भी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कई समस्याओं से अवगत हुए आंगनबाड़ी केंद्र में सुधार के साथ-साथ आंगनबाड़ी की दशा दिशा को बेहतर बनाने के लिए सेविकाओं को प्रेरित किया। जबकि प्रखंड प्रमुख ने साफ तौर पर कहा की कार्य में लापरवाही करने व आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सही ढंग से नहीं करने मनमाने ढंग से केंद्र का संचालन करने वाले को हर हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान मौजूद आंगनबाड़ी सेविकाओं ने स्थानीय विधायक के सामने कई सवाल खड़े कर दिए। सेविकाओं ने साफ तौर पर कहा कि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाया जाता है लेकिन आंगनबाड़ी सेविकाओं को समय पर मानदेय का भुगतान नहीं, मानदेय का बढ़ोतरी करने के साथ-साथ वितरण के लिए विभाग द्वारा 50 केजी के बोरी में 40 किलो की चावल उपलब्ध कराया कराया जाता है। कोराना के दौरान ड्यूटी करने के बावजूद भी वेतन का भुगतान नहीं किया जाना अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों का मकान किराया वर्षो पूर्व से उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस मौके पर दर्जनों समस्याओं से अवगत कराते हुए अविलंब वेतन बढ़ोतरी करवाने का मांग किया। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी,सागर यादव, बीरेंद्र कुमार, मु. मुन्ना ,महिला पर्यवेक्षिका में कुमारी चंद्रम,नीलम देवी,आरती देवी,मंजू देवी,सोनाली कुमारी,शिशु कुमारी, सोनाली कुमारी,रेणु देवी,आरती कुमारी व आंगनबाड़ी सेविकाओं में सुमन देवी, किरण कुमारी, अनामिका देवी,निक्की देवी,राजकुमारी देवी, सुनीता देवी , प्रतिभा देवी,पूनम देवी,विभा देवी,नुजहत खातून,रेणु देवी,गंगा देवी,गीता देवी,अनिता देवी सहित प्रखण्ड क्षेत्र के अधिकांश आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका मौजूद थे।