Move to Jagran APP

सुहागिन महिलाओं ने निष्ठा के साथ मनाया करवा चौथ व्रत

संसू.फुलकाहा (अररिया) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को सुहागिन महिलाओं का अति महत्

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 08:07 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 08:07 PM (IST)
सुहागिन महिलाओं ने निष्ठा के साथ मनाया करवा चौथ व्रत
सुहागिन महिलाओं ने निष्ठा के साथ मनाया करवा चौथ व्रत

संसू.,फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को सुहागिन महिलाओं का अति महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ निष्ठा के साथ मनाया गया। महिलाएं सुबह से हीं निर्जला उपवास रहकर मंदिरों में पान, फूल प्रसाद लेकर भगवान एवं देवी की पूजा की। उसके बाद शाम 8:15 के बाद छलनी में दीपक रखकर चंद्रदेव का दर्शन किया, चंद्रदेव के दर्शन के बाद अपने पति के दर्शन किए। तदोपरांत उनके हाथ से पानी पीकर निर्जला उपवास व्रत का समापन किया। फुलकाहा एवं घूरना थाना क्षेत्र के सुहागिन व्रती महिला संगीता रंजन, लवली कुमारी, कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, भारती कुमारी, दीपा कुमारी, आरती कुमारी, कल्पना कुमारी, गीता चौडरिया, श्वेता कुमारी, मंजू देवी, सुनीता देवी, नीलू देवी आदि ने बताया कि करवा चौथ व्रत पति की लंबी उम्र एवं गृहस्थ जीवन में खुशहाली के लिए होता है उस दिन हम सभी सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत का पाठ ध्यान से सुनते हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन देर शाम व्रत का समापन होता है इस दिन हम लोग अपने पति से कुछ ना कुछ सोने के गहने जरूर लेते हैं करवा चौथ व्रत के संदर्भ में फुलकाहा दुर्गा मंदिर के पुजारी मनोज झा ने बताया कि 70 साल बाद चंद्रमा में रोहिणी नक्षत्र का प्रवेश हुआ है। इस बार का करवा चौथ व्रत खासकर पहली बार व्रत कर रही सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष फलदाई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.