दो किलो गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
संसू.फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह ट्रे
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 07:49 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 07:49 PM (IST)
संसू.,फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह ट्रेनिग स्कूल के पीछे वार्ड संख्या 21 में छापेमारी कर दो किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान एक छोटा तराजू व बटखरा आदि भी बरामद किया है। गिरफ्तार कारोबारी का नाम संतोष बैठा है, जो सदानंद बैठा का पुत्र है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कौशल कुमार में बताया की गिरफ्तार युवक बीते कई दिनों से इस अवैध धंधे में शामिल था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर करीब दो किलो गांजा के साथ उक्त कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी से अवैध धंधा करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें