अररिया में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे! VIDEO वायरल, पुलिस कर रही जांच
अररिया लोकसभा उपचुनाव नतीजों के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देश विरोधी नारे लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 08:34 AM (IST)
style="text-align: justify;">अररिया [जेएनएन]। बिहार के अररिया लोकसभा उपचुनाव नतीजों के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देश विरोधी नारे लगाने की बात कही जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजद प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत के बाद निकले जुलूस का है। वीडियो में दो बच्चे अमर्यादित भाषा का प्रयोग और पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने इसकी जांच की मांग की है। कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ता विजय जुलूस के दौरान देश विरोधी नारे लगा रहे थे। ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अररिया के डीएसपी केडी सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि देश विरोधी नारेबाजी की पुष्टि हुई तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
वहीं, अररिया के नवनिर्वाचित सांसद सरफराज आलम ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद वाला वीडियो जांच का विषय है। यह विवादित वीडियो भाजपा की साजिश का नतीजा है।
बता दें कि इससे पहले राजद की जीत पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा था कि अररिया बिहार का सीमावर्ती इलाका है। यह नेपाल और बंगाल से जुड़ा है। अररिया संसदीय सीट से सरफराज आलम को विजयी बना वहां की जनता ने कट्टरपंथी विचारधारा को जन्म दिया है। सरफराज की जीत बिहार ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी खतरा है। अररिया आतंकवादियों का गढ़ बनेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें