विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन का पूरा शेड्यूल : अमृतसर से फारबिसगंज होते हुए NJP तक रूट व टाइमिंग जारी

Published: Sat, 16 May 2026 12:49 PM (IST)

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी तक अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने से सीमांचल के रेल यात्रियों में खुशी है। ...और पढ़ें

सीमांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन से फारबिसगंज को मिला सीधा रेल कनेक्शन

सीमांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन से फारबिसगंज को मिला सीधा रेल कनेक्शन

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। अमृतसर से वाया फारबिसगंज होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी तक अमृत भारत ट्रेन के परिचालन शुरू होने से सीमांचल के रेल यात्रियों में खुशी की लहर है। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। ट्रेन शुरू होने के बाद लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया है।

इसको लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह से मुलाकात कर आभार जताया। लोगों ने कहा कि सांसद के प्रयास से सीमांचल के रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

ट्रेन का पूरा रूट और टाइमिंग (शेड्यूल)

ट्रेन संख्या 14664 (अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी)

  • प्रस्थान: गुरुवार रात 12:45 बजे, अमृतसर जंक्शन
  • आगमन: शनिवार सुबह 4:15 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी

मार्ग (स्टेशनों के नाम): अमृतसर जंक्शन → जालंधर → लुधियाना → अंबाला कैंट → मुरादाबाद → बरेली → गोरखपुर → सीतामढ़ी → रक्सौल → सरायगढ़ → राघोपुर → नरपतगंज → फारबिसगंज → अररिया → ठाकुरगंज → सिलीगुड़ी → न्यू जलपाईगुड़ी

ट्रेन संख्या 14663 (न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर)

  • प्रस्थान: प्रत्येक शनिवार सुबह 8:00 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी
  • आगमन: सोमवार तड़के 2:20 बजे, अमृतसर जंक्शन

मार्ग (स्टेशनों के नाम): न्यू जलपाईगुड़ी → सिलीगुड़ी → ठाकुरगंज → अररिया → फारबिसगंज → नरपतगंज → राघोपुर → सरायगढ़ → रक्सौल → सीतामढ़ी → गोरखपुर → बरेली → मुरादाबाद → अंबाला कैंट → जालंधर → लुधियाना → अमृतसर जंक्शन

सांसद को लोगों ने जताया आभार

बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन के केंद्रीय समिति सदस्य बछराज राखेचा, चेंबर आफ कॉमर्स अररिया के सचिव राकेश रौशन, सिविल सोसायटी के अध्यक्ष मांगी लाल गोलछा, सदस्य सुभाष चंद्र अग्रवाल और यात्री संघ के चंदन भगत ने सांसद से मिलकर धन्यवाद दिया।

बछराज राखेचा और राकेश रौशन ने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ कम होगी। साथ ही सीमांचल के लोगों को सीधे रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

amrit bharat train amritsar njp route schedule via forbesganj (3)

छात्रों और मजदूरों को होगा लाभ

यात्री संघ के चंदन भगत ने कहा कि सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल के बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए पंजाब के विभिन्न विश्वविद्यालयों में जाते हैं। इस ट्रेन के चलने से छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में रोजगार के लिए जाने वाले मजदूरों और श्रमिकों को भी अब यात्रा में राहत मिलेगी। इसके अलावा कारोबारियों और धार्मिक यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगी।

जानिए ट्रेन का रूट और समय

अमृत भारत ट्रेन संख्या 14664 गुरुवार रात 12:45 बजे अमृतसर से रवाना होकर शनिवार सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार सुबह 8:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से खुलेगी।

यह ट्रेन सिलीगुड़ी, ठाकुरगंज, अररिया होते हुए दोपहर 12:28 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी। इसके बाद नरपतगंज, राघोपुर, सरायगढ़, रक्सौल, सीतामढ़ी, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर के रास्ते सोमवार तड़के 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

व्यापार और पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रेन से पंजाब, हरियाणा और उत्तर बंगाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। खासकर मुरादाबाद जैसे कारोबारी शहर आने-जाने वाले व्यापारियों के लिए यह सेवा लाभकारी साबित होगी।

लोगों ने उम्मीद जताई कि अमृत भारत ट्रेन के परिचालन से सीमांचल क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।