सडक दुर्घटना में युवक की मौत, रो पड़े लोग
--गोढ़ी चौक के निकट बाइक हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर गई जागरण संवाददाता अररिया अर
--गोढ़ी चौक के निकट बाइक हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर गई
जागरण संवाददाता, अररिया: अररिया शहर के वार्ड नंबर नौ कृष्णापुरी निवासी निक्कू झा, उम्र 32वर्ष, पिता दिनेश झा व मा रंजू झा का रविवार की देर शाम गोढ़ी चौक के निकट हाईवे के डिवाडर से टकराने से बाइक दुघर्टनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्वजन घटना स्थल पर दौड़ पड़े लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पूरे कृष्णापुरी और शिवपुरी के युवाओं में शोक की लहर छा गई। निक्कू की पत्नी, मां रंजू देवी और पिता दिनेश झा घटना की खबर मिलते हीं बेहोश हो गए क्योंकि निक्कू अपने माता-पिता के एकलौते संतान थे और दो वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। वे अपने पीछे छह माह का पुत्र और विधवा पत्नी और लाचार माता पिता को छोड़ गए। इस घटना से आमलोग स्तब्ध हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश आनंद ने बताया कि निक्कू झा बचपन से ही उनके छोटे भाई की तरह प्यारा था। व्यवहार कुशलता के कारण अररिया शहर खासकर शिवपुरी और कृष्णापुरी में काफी लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन से वार्ड नंबर नौ के सैकड़ों लोग रो पड़े। युवक के आसामयिक निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उनके आवास पर पहुंच गए। उजड़ते परिवार और रोते स्वजनों को देख लोगों की आंखें नम थी। लोगों का कहना था कि ईश्वर दुश्मन के साथ भी ऐसा अन्याय न करे। शोक व्यक्त करने वालों में नगर पार्षद दीपा आनन्द, सतिकान्त झा, विनोद चौधरी, बसंत ठाकुर, रमेश कुमार, अनु मिश्रा, अशोक झा, धीरेंद्र कुमार, नन्हें प्रियदर्शी, राजा यादव, कुमार मंगलम, जिम्मी शेखर, रोशन ठाकुर, सोनू ठाकुर, गौरव वर्मा, धीरज झा, नवीन वर्मा, सुभाष कुमार,सुबोध लाल कर्ण, अजय ठाकुर, प्रणव चौधरी, सीतेश वर्मा, इन्द्रकांत मिश्र, शिवलाल मण्डल,गोपाल लाल दास, अखिलेश, पप्पू सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं। सोमवार को उनके पैतृक गांव मधुसुदन नगर में अंतिम संस्कार किया गया।