नाव पलटने से बाल-बाल बचे जरियाखाड़ी के मजदूर
अररिया। प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ के दौरान गुरुवार को जरियाखाड़ी-धर्मगंज में तेज बहाव में
अररिया। प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ के दौरान गुरुवार को जरियाखाड़ी-धर्मगंज में तेज बहाव में नाव पलटने से उस पर सवार मजदूर बाल-बाल बचे। जरियाखाड़ी गांव के
करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर रोजमर्रा की चीजें खरीदने नाव पर सवार होकर धर्मगंज चौक जा रहे थे।
जानकारी अनुसार, जरियाखाड़ी के राम खेलावन दास, मिथुन दास, बबलू दास, उमा दास, संजय दास, मोहित दास, शंकर दास, लक्ष्मी दास सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर बाढ़ के मद्देनजर रोजमर्रा की चीजें खरीदने नाव पर सवार होकर धर्मगंज चौक जा रहे थे। जो नाव बीते साल ही तत्कालीन सीओ द्वारा उपलब्ध कराया गया था। धर्मगंज के दौरान तेज बहाव में नाव पलट गई। जिस पर सवार मजदूर किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। स्थानीय पंसस प्रतिनिधि विनोद ऋषिदेव ने बताया कि उक्त नाव बहते - बहते आरसी सी पुलिया के समीप लगा, लेकिन टूट गया है। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से नयी नाव उपलब्ध कराने की मांग की है।