चिकित्सकों के साथ मारपीट करने वाले आरोपित चिह्नित, छह गिरफ्तार
अररिया। रेफरल अस्पताल जोकीहाट में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट मामले में
अररिया। रेफरल अस्पताल जोकीहाट में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपितों को चिह्नित कर लिया है। जोकीहाट थानाध्यक्ष अध्यक्ष श्यामनंदन के नेतृत्व में टीम गठित कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसमें एक पूर्व के मामले के आरोपित है। इस बात की जानकारी एसपी धुरत सायली ने शनिवार को दी। उन्होंने इस कामयाबी पर जोकीहाट पुलिस की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को आशा कार्यकर्ता फातिमा व उसके परिजनों ने रेफरल अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित आरोपित फातिमा के दो बेटी बीबी रशीदा, हदिसा और नाती मो. राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। फातिमा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जबकि सात सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल परिजनों ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार व अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना के मुख्य मुख्य आरोपित खुट्टी खैरया निवासी मो. कैसर व मसूद की गिरफ्तारी हुई है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। आरोपित कैसर सड़क जाम करने मामले के भी आरोपित है। वहीं वर्ष 2011, 2016 में भी जोकीहाट अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार हुआ था। उस कांड के मुख्य आरोपित मो. मासूम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि जोकीहाट में चिकित्सकों पर अबतक चार बार हमले हो चुके हैं। जिसे लेकर चार प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सभी मामले के आरोपितों को चिन्हित कर लिया गया है। पांच व सात सितंबर की घटना को लेकर चिकित्सक ललन कुमार साह ने जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।