आग से दस घर जलकर राख, संपत्ति का नुकसान
अररिया। कुशमाहा पंचयात के वार्ड-06 चन्दमोहन गांव में रविवार की दोपहर लगी भीषण आग में 10
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 12:27 AM (IST)
अररिया। कुशमाहा पंचयात के वार्ड-06 चन्दमोहन गांव में रविवार की दोपहर लगी भीषण आग में 10 घर जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब आठ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक दोपहर लगी आग से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में नकदी , जेवरात, कपड़े, अनाज आदि जले हैं। पीड़ितों में मो जमाउद्दीन, सुलेमान,फकीर मोहम्द,गुलशन,रईस,आसफुल, अकबर,सबीना,आसमा,जियाबुल शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें