फुलकाहा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
संसू.फुलकाहा (अररिया) दुर्गापूजा को लेकर शनिवार को फुलकाहा में फ्लैग मार्च निकाला गय
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:29 AM (IST)
संसू.,फुलकाहा (अररिया): दुर्गापूजा को लेकर शनिवार को फुलकाहा में फ्लैग मार्च निकाला गया। नेतृत्व फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने किया। इसमें एएसआइ महेंद्र प्रसाद यादव, तौकीर अहमद खान, श्रीराम शर्मा, रवींद्र भारती, मनोज कुमार सिंह आदि शामिल थे।
फ्लैग मार्च में दो दर्जन से अधिक पुलिस ने भाग लिया। फ्लैग मार्च थाना से निकलकर फुलकाहा गांधी चौक, शुक्रहाट, नावाबगंज दुर्गा मंदिर, भोड़हर, भंगही, लक्ष्मीपुर, अंचरा, मानिकपुर, सुरसर होते हुए पुन: फुलकाहा थाना पहुंचकर समाप्त हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें