चार ग्रुप के बच्चों के बीच हुआ रंगोली प्रतियोगिता
संसू.फारबिसगंज (अररिया) बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल फारबिसगंज में दिपावाली के उपलक्ष्य प
संसू.,फारबिसगंज (अररिया): बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, फारबिसगंज में दिपावाली के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों को चार ग्रुप में बांटा गया और उनके बीच विभिन्न मुद्दों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें रंगोली के माध्यम से बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हम दो हमारे दो जैसे संदेश दिया और कन्या भ्रूण हत्या की विरोध के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिता का संचालन आकाश भगत और ज्योति सिंह के द्वारा किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्रीन हाउस को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। रंगोली प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक मनीष, विकास, प्रयाश घनश्याम, अस्मिता, तिरुपति एवं अनमोल के साथ छात्र छात्राओं में अमन, श्रेया, रितु, गौरव, सपना, आरती, सलोनी, मुस्कान आदि का योगदान रहा।