फुलकाहा व घुरना के पूजा पंडालों पर पुलिस की पैनी नजर
सीसीटीवी में कैद होंगी हर गतिविधियां 26 जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर हो रही माता की पूज
सीसीटीवी में कैद होंगी हर गतिविधियां, 26 जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर हो रही माता की पूजा
फोटो नंबर 05 एआरआर 08
कैप्शन: फुलकाहा स्थित दुर्गा मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ व फुलकाहा दुर्गा मंदिर में तैनात पुलिस पदाधिकारी।
संसू.,फुलकाहा(अररिया): नरपतगंज, फुलकाहा, घुरना एवं बसमतिया में 26 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा धूमधाम से हो रही है। इधर, पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों थाने के अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। नरपतगंज, फुलकाहा, घुरना, सुरसर, डुमरिया, बसमतिया, चेनपुरा, भोड़हर, मिरदौल, अंचरा व सोनापुर के प्रत्येक मंदिर व पूजा पंडालों में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। भारत नेपाल सीमा से सटे घुरना मंदिर व फुलकाहा वैष्णवी दुर्गा मंदिर में महिला पुलिस के साथ काफी संख्या में जवान को तैनात किया गया है।
सीसीटीवी कैमरे से पूजा पंडालों पर नजर
दुर्गा मंदिरों में एवं पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। इसकी निगरानी कमेटी के अध्यक्ष कर रहे हैं। फुलकाहा के थानाध्यक्ष हरेश तिवारी एवं घुरना थानाध्यक्ष पवन कुमार पासवान की पैनी नजर लगातार पूजा पंडालों पर बनी हुई है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अष्टमी पूजा के दिन से जिला से आये मजिस्ट्रेट यहां तैनात होंगे। घुरना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में सप्तमी को कालरात्रि पूजा के बाद माता का पट खोल दिया गया। हालांकि, अन्य जगहों पर पट नहीं खोला गया है।
शनिवार को माता के सातवें रूप कालरात्रि माता की विधिवत पूजा की गई। ज्यों ज्यों नवमी नजदीक आ रही है त्यों-त्यों पूजा पंडालों में भीड़ बढ़ती जा रही है।
डुमरिया काली मंदिर में दी जाती है बलि
खास बात यह है कि कुल 26 जगहों में अकेले डुमरिया स्थित काली मंदिर में बलि दी जाती है। यहां माता दुर्गा की वैष्णवी पूजा होती है। सभी पूजा समितियों को थानाध्यक्ष ने शांति एवं सुरक्षित माहौल में पूजा संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
इधर, सोनापुर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश यादव, सचिव हेमनारायण साह, फुलकाहा के क्रमस: श्यामदेव यादव, शिवजी प्रसाद साह, राजा रक्षित, सुरसर के राजेंद्र, अरविद, घुरना के प्रभु प्रसाद गुप्ता, डुमरिया के विद्यानंद यादव, विद्यानंद बहरदार बसमतिया के अशोक पंकज विद्यासागर आदि पूजा को सफल बनाने में जुटे हैं।
गांव के जवनों को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने के लिए तैनात किया गया है। पूजा स्थल पर भक्ति कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी इन लोगों ने दी है। सभी थानेदारों ने लोगों से आह्वान किया है कि शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाएं किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अगर, कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना हम दें।