पीएनबी ने पांच कर्जदारों के घर चिपकाये नोटिस
अधिकारियों ने बंधक संपति का किया सांकेतिक अधिग्रहण संसू.फारबिसगंज (अररिया) स्थानीय
अधिकारियों ने बंधक संपति का किया सांकेतिक अधिग्रहण
संसू.,फारबिसगंज (अररिया): स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक फारबिसगंज शाखा द्वारा मंगलवार को शहर के चार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सहित एक आवासीय परिसर में वैभवी बिर्क्स में बंधक संपत्ति का सांकेतिक अधिग्रहण को ले नोटिस चिपकाया। मौके पर शाखा प्रबंधक सतेंद्र कुमार ने बताया की बैंक द्वारा बकाए कर्जदारों के विरुद्ध ऋण वसूली अभियान के तहत सरफेसी अधिनियम में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए खाताधारक सृष्टि पोलिपेक, ओम साई वस्त्रालय, कृष्णा मशीनरी, हनुमान कोक ट्रेडर्स एवं नप कर्मी मनोज श्रीवास्तव की बंधक संपति का सांकेतिक अधिग्रहण किया गया है। साथ ही कहा की फारबिसगंज ब्रांच में लगभग 11 सौ कर्जदार है। जिसमें मंगलवार को पांच लोगों के यहां जाकर नोटिस चिपकाया गया है। अगर कर्जदार एक माह के अंदर बैंक में आकर स्वयं समझोता कर लेते है तो उनकी संपत्ति उन्हें मिल जायेगी। अन्यथा बैंक मजबूर होकर उनकी संपत्ति पर कब्जा करेगी। मौके पीएनबी मंडल कार्यालय दरभंगा के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक कुमार अनीश,स्थानीय शाखा प्रबंधक सतेंद्र कुमार, बीआरएमसी,पटना के दीपक कुमार सिंह, बलराम सिंह, नरेश भगत, मो. जासिम समेत अन्य मौजूद थे।