Move to Jagran APP

गरैया में आग से नौ घर जलकर राख, तीन लाख की क्षति

संसू.कुर्साकांटा (अररिया) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैलोखर गरैया वार्ड संख्या 12 में शि

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 12:17 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 12:17 AM (IST)
गरैया में आग से नौ घर जलकर राख, तीन लाख की क्षति
गरैया में आग से नौ घर जलकर राख, तीन लाख की क्षति

संसू.,कुर्साकांटा (अररिया): प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैलोखर गरैया वार्ड संख्या 12 में शनिवार की संध्या आग लगने से नौ परिवार के नौ आवासीय घर जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में अनाज, कपड़ा, बर्तन व नगदी सहित लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है। इसके साथ ही अग्निपीड़ितों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र व जमीन संबंधी कागजात जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका। एसएसबी 52 वीं वाहिनी बीओपी भलुआ के जवानों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

loksabha election banner

अगलगी को लेकर मुखिया मो. सफीउद्दीन ने बताया कि अग्निपीड़ितों द्वारा घर में रखा कोई भी सामान नहीं निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि घटना में सबीना पति मो. तैयब आलम का आठ हजार नगद समेत अनाज, कपड़ा, बर्तन व जरूरी सभी कागजात जल गया। रुबाना पति मो. असरफ का अनाज, कपड़ा बर्तन, हुशना पति मो. सिद्दीक का नौ हजार नगद समेत सबकुछ जलकर राख हो गया। वहीं महजबी पति मो सालिम का 38 हजार नगद समेत अनाज,कपड़ा बर्तन व जरूरी कागजात जलकर राख हो गया। पीड़िता सीमा खातून पति मो. अमजद ने बताया कि दिल्ली में मजदूरी कर रहे पति द्वारा कर्ज देने व जरूरी काम को लेकर कुछ दिन पूर्व ही दो लाख रुपया भेजा था जो जलकर राख हो गया तो रुखसार पति मो. असलम का 45 हजार नगद समेत अनाज कपड़ा बर्तन जलकर राख हो गया। वहीं मो. आबिद पिता मो. दुखन का अनाज,कपड़ा बर्तन समेत गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। वहीं पीड़ित दलीलन पिता इरशाद व मुर्शीदा पति मो शमशीर का अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत कागजात जलकर राख हो गया। संध्या समय होने के कारण सभी गरैया स्थित चौक पर थे। पीड़ित परिवार द्वारा आगलगी की जानकारी कुआड़ी ओपी व सीओ कुर्साकांटा को दे दी गई है। विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आगलगी हुई है। इसकी जानकारी उक्त पंचायत के मुखिया, सरपंच, व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मिली है। राजस्व कर्मचारी को भेजकर स्थल निरीक्षक के उपरांत पीड़ित परिवार को मुहैया कराया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.