महागौरी की पूजा के साथ ही मां के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
शहर से गांव तक उत्सव का माहौल सुरक्षा के ²ष्टिकोण से सभी पूजा पंडाल में दंडाधिकारी प्र
शहर से गांव तक उत्सव का माहौल सुरक्षा के ²ष्टिकोण से सभी पूजा पंडाल में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
सुरक्षा के ²ष्टिकोण से सभी पूजा पंडाल में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
संसू.,फारबिसगंज (अररिया): महागौरी देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप है। महाअष्टमी के दिन इन्हीं की पूजा का विधान है। महागौरी मां ममता की मूरत हैं और परम कल्याणकारी हैं। मां महागौरी की उपासना करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है और मां से मनचाहे विवाह का वरदान भी मिलता है। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने माता महागौरी की पूजा की। वहीं फारबिसगंज प्रखंड में दशहरा की धूम के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थलों पर उमड़ रही है। रविवार को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों व पूजा स्थलों पर महाअष्टमी की पूजा को लेकर हजारों की संख्या में भक्तजनों का तांता लगा रहा। महाअष्टमी में माता दुर्गा के दर्शन एवं पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ क्षेत्र के फारबिसगंज नगरपरिषद, खवासपुर, सिमराहा, मधुबनी, अमहरा, मझुआ,बरदाहा, पोठिया, बेलेय, लहसनगंज, मिर्जापुर, बलुआ, आदिवासी टोला मधुरा, आदि पूजा स्थलों पर जुटनी शुरू हो गई थी तथा महाअष्टमी में विशेष पूजा अर्चना एवं मैया के दरबार में मन्नते मांगने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिला श्रद्धालुओं ने महाअष्टमी का उपवास रख देवी के दरबार में महागौरी की पूजा अर्चना की तथा सुख शांति के लिये प्रार्थना की। लोग माता के आरती वंदना में जुटे है। इस पूजा के साथ ही दशहरे का रंग परवान चढ़ने लगा है। कई पूजा स्थलों पर साज सजावट एवं रंग बिरंगे रोशनी की छटा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शांति व्यवस्था के लिये जगह -जगह दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही विभिन्न पूजा समितियों द्वारा अब नवमी एवं विजयदशमी की तैयारी की जा रही है। गौरतलब हो की नवमी एवं विजयदशमी को पूजा स्थलों पर सर्वाधिक भीड़ होती है। नवमी के दिन बलि प्रदान को लेकर प्रखंड के खवासपुर एवं मधुबनी दुर्गा मंदिरों में तैयारी पूरी की जा चुकी है। वही शहर में उत्सव का माहौल है,हर जगह पंडाल की अलौकिक छटा देखते ही बनती है,हर जगह महिलाओं बच्चे एवं लोगो की भीड़ उमड़ रही है, कुल मिलाकर उत्साहपूर्ण एवं उत्सव का माहौल है।