जनता की सेवा करना पहली प्राथमिकता: नीरज
संसू.भरगामा(अररिया) बिहार की जनता का सेवा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। बाढ़
संसू.,भरगामा(अररिया): बिहार की जनता का सेवा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सरकार गांव गांव खेत खलिहान पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का जायजा ले रही है। बयानबाजी कर मानवीय संवेदना का हनन कुछ नेताओं द्वारा किया जा रहा है। यह बातें भरगामा प्रखंड स्थित जयनगर पंचायत परिसर में रविवार को वजिन्द्र स्मृति मंच का उद्घाटन के मौके पर सूचना एवं जनसंम्पर्क मंत्री नीरज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा को लेकर वर्तमान सरकार जल, जीवन एवं हरियाली मिशन पर विशेष कार्य कर रही है। आज स्वर्गीय वजिन्द्र नारायण की स्मृति पर उनके परिवार के सदस्यों समेत जयनगर वासियों ने जो विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है यह सराहनीय कार्य है।। देश का पहला राज्य बिहार है जहां माता पिता को प्रताड़ित करने पर विशेष कानून बना है। पूर्वज को सम्मान देना हमारी संस्कार का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा पर्यटन के मानचित्र पर जयनगर को लाने का विशेष प्रयास करुंगा। रविवार को भरगामा प्रखंड स्थित जयनगर पंचायत में स्वर्गीय वजिन्द्र नारायण सिह के स्मृति मंच का उद्घाटन सूचना एवं जनसंम्पर्क मंत्री नीरज कुमार, स्थानीय सांसद प्रदीप सिंह, समाज सेवी अजय झा ने फीता काटकर किया। सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि बासा के पूर्व अध्यक्ष रहे वजिन्द्र सिंह का प्रशासनिक महकमें में बड़ा नाम था। वजिन्द्र जी समाज के विकास के लिए हमेशा चितित रहते थे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। जयनगर से नरपतगंज को जोड़ने वाली सड़क का कायाकल्प जल्द होगा। समाज सेवी अजय झा ने कहा कि जयनगर वजिन्द्र जी को हमेशा याद रखेगा। भरगामा में अधूरे कार्यों को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। मौके पर समर नाथ सिंह, शंभु सिह ,संजीव यादव ,पूर्व मुखिया सच्चिदानंद सिंह,प्रो धीरेन्द्र नारायण लक्ष्मण पासवान, संतोष सिंह, गोपाल सिंह, विक्रम सिंह, आशीष झा, रोशन झा, शिवानंद सिंह,रणधीर सिंह,अरविद झा,माधुरी सिंह,राम प्रकाश सिंह, इत्यादि मौजूद थे।