जलवायु परिवर्तन व ग्लोबल वार्मिंग है चिता का विषय
संसू.अररिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया द्वारा नगर में सिगल यूज प्लास्टिक
संसू.,अररिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया द्वारा नगर में सिगल यूज प्लास्टिक का सफाई अभियान जिला संयोजक दीपक कुमार मंडल तथा नगर अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया। यह अभियान स्थानीय बाजार समिति परिसर से प्रारंभ किया गया तथा एडीबी चौक तक सड़क के किनारे दोनों ओर फेंके गए प्लास्टिक को जमा किया गया, जिसे रिसाइक्लिग के लिए भेजा जाएगा। इस अभियान के क्रम में सड़क के दोनों ओर के दुकानदारों से आग्रह किया गया कि ऐसे प्लास्टिक तथा पॉलिथीन का उपयोग नहीं करें जो सिर्फ एक बार उपयोग में आता है। कार्यक्रम में उपस्थित परिषद के पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रमुख प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण बिगड़ता पर्यावरण दुनिया के लिए इस समय सबसे बड़ी चिता है। ऐसे में प्लास्टिक से पैदा होने वाले प्रदूषण को रोकना एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। कई लाख टन प्लास्टिक का हर साल उत्पादन हो रहा है जो मिट्टी में नहीं घुलता मिलता है। इसीलिए देश में सिगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिए कठोर रणनीति बनाने की जरूरत है। प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि सिगल यू•ा प्लास्टिक का सिर्फ 13 वां हिस्सा ही रिसाइक्लिग हो पाती है बाकी प्लास्टिक मिट्टी में दफन हो जाता है जो पानी की सहायता से नदी में पहुंचता है और वहां जीवों को नुकसान पहुंचाता है। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि सरकार कितना भी कड़ा कानून बना ले, यह अभियान तब तक सफल नहीं होगा जब तक कि इस अभियान के लिए आम नागरिक तैयार नहीं होगा। आम नागरिक को जागरूक करने के लिए ही आज का यह अभियान चलाया गया है। अभियान में उपस्थित जिला संयोजक दीपक कुमार ने कहा कि इस प्रकार का अभियान परिषद द्वारा लगातार चलाया जाएगा तथा इस अभियान से आम नागरिकों को जुड़ने के लिए अपील किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस अभियान को चैलेंज के रूप में लिया है। इस अभियान को सफल बनाने में प्रो. अनिल मिश्रा, गोविद कुमार मंडल, बलराम कुमार, राजकुमार राज, रोहित कुमार यादव, सादिक अनवर, गामा मुर्मू, मनीष कुमार, कौशल कुमार, राजा कुमार मंडल, विकास कुमार, सुधीर रंजन, सुशील कुमार आदि सक्रिय थे।