रानीगंज में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
संसू.रानीगंज(अररिया) रविवार को रानीगंज कलावती छात्रावास से विजयादशमी के दिन विशाल श
संसू.,रानीगंज,(अररिया): रविवार को रानीगंज कलावती छात्रावास से विजयादशमी के दिन विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हिदू युवा शक्ति, बजरंग दल, भाजयुमो, अभाविप, विहिप, सामाजिक संगठनों सहित कई स्थानीय व्यापारी वर्ग के सैकड़ों लोग व स्थानीय युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। इस विशाल शोभायात्रा में भगवा परिधानों में दिख रहे थे। वहीं भगवा झंडा से पूरा माहौल भगवामय हो गया था। वैसे तो रामनवमीं के दस दिन पूर्व से ही पूरा शहर भक्तिमय था। रविवार की शोभा यात्रा में भगवा परिधानों का रंग ऐसा ऐसा था की क्या महिला, क्या पुरुष और क्या बच्चे हीं नहीं बूढ़े में कोई फर्क नहीं दिख रहा था। भगवान राम की विशाल प्रतिमा के साथ सभी भक्त परंपरागत परिधानों में कला का प्रदर्शन करते रहे। शोभायात्रा में भक्तों ने जय श्री राम व भारत माता की जय के नारे लगाए। यह विशाल शोभायात्रा छात्रावास से निकल कर हॉस्पिटल चौक, बस स्टैंड, ब्लॉक चौक, बस स्टैंड, गांधी चौक, पुरानी हाट, भरगामा मोड़, काली मंदिर चौक, गायत्री मंदिर, होते हुए पुन: कलावती छात्रावास पहुंची। इस यात्रा के दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी। दर्जनों की संख्या में पुलिस बल की निगरानी में इस विशाल कार्यक्रम को लेकर संयोजक कलानंद सिंह, कृष्ण कुमार सेनानी, गुड्डू मंडल, सुमन झा, संजीत राज, हैप्पी नायक, अमर सिंह, रविकांत, दीपक, रणवीर मिश्रा, आदित्य दत्ता, अंशू, मुकेश, महेश, विक्की, आलोक, पिटू कुमार, बंटी कुमार, निशांत कुमार, गोलू, प्रेम, हिमांशु, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।