मटियारी में आग लगने से सात घर जलकर राख
- घटना में नकदी समेत करीब चार लाख रूपये की संपत्ति जलने का है अनुमान संसू जोकीहाट (अ
- घटना में नकदी समेत करीब चार लाख रूपये की संपत्ति जलने का है अनुमान
संसू, जोकीहाट, (अररिया): जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक में आग लगने से सात लोगों के घर जलकर राख हो गया। इस घटना में नकदी, अनाज, जेवरात सहित करीब चार लाख रूपये के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सभी घरों को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में दो मवेशी भी झुलस गया। अग्निपीड़ितों में मसोमात हुस्न आरा शरीफ, यूनुस, मसरुल , इरशाद आदि शामिल हैं। अग्निकांड की सूचना अंचल कार्यालय को दी गई है। अग्निपीड़ितों ने बताया कि वे लोग गरीब परिवार से हैं। चौबीस घंटे बीतने के बाद भी कोई प्रशासनिक सहायता अब तक नही दी गई है। पीड़ितों ने बताया कि आग उस समय लगी जब गांव के अधिकांश लोग किशनगंज इज्तमा में गये थे। आग रविवार को लगने की बात कही गई। कारणों का पता नहीं चल सका। अग्निपीड़ितों ने घटना की सूचना जोकीहाट सीओ अरविद कुमार अजीत को देकर राहत सामग्री वितरण की मांग की है। उधर आग लगने से सभी अग्निपीड़ित खुले आसमान में छोटे-छोटे बच्चों के साथ रात गुजारने को मजबूर हैं।