कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना संपन्न, परिणाम घोषित
कैप्शन विजयी घोषित होने के बाद जश्न मनाते समर्थक संसू.कुर्साकांटा (अररिया) प्रखंड क्षे˜
कैप्शन: विजयी घोषित होने के बाद जश्न मनाते समर्थक
संसू.,कुर्साकांटा (अररिया): प्रखंड क्षेत्र में हुए पंचायत उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह नौ बजे से प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। मतगणना होने के बाद जैसे ही विजई उम्मीदवार के परिणाम की घोषणा हुई, समर्थकों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया। जिले से आए प्रेक्षक एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मधु कुमारी व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के अंदर मतगणना कार्य को संपन्न कराया। मतगणना में पहुंसी पंचायत से सरपंच पद पर रीता देवी पति जयकृष्ण सिंह ने 2144 मत लाकर नुरसदी पति मो. शमशुल को 800 मतों के अंतर से पराजित किया। ग्राम पंचायत जागीर परासी से जहरमनी देवी पति जयराम मंडल ने 942 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंदी कौशल्या देवी को 275 मतों से पराजित किया। वहीं ग्राम पंचायत लैलोखर से मो. अली अहमद ने 1695 वोट लाकर निकटतम प्रतिद्वंदी मो. सफीकुर्रह्मान को 230 मतों से पराजित किया। मतगणना को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य द्वार पर सीओ सह दंडाधिकारी के रूप में विजय कुमार सिन्हा, वज्रगृह में मनरेगा जेई सूरज कुमार, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कुआड़ी ओपी अध्यक्ष महेश पूर्वे सदलबल स्थल पर सक्रिय रहे।