कर्पूरी जयंती पर नाई समाज ने बढ- चढ़कर लिया हिस्सा
संसू.अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित कॉपरेटिव बैंक के परिसर में नाई समाज द्वारा कपूर
संसू.,अररिया: शहर के एडीबी चौक स्थित कॉपरेटिव बैंक के परिसर में नाई समाज द्वारा कपूरी जयंती मनायी गई। जिसमें जिले के सैकड़ों नाई समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई संघ के जिला अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने की। नाई समाज के सभी लोगों ने एक- एक कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद नाई संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि हमलोग आरक्षण के खिलाफ नहीं है लेकिन नाई समाज अभी भी बहुत पिछड़ा है। जिस कारण नाई जाति अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। इससे नाई समाज का उत्थान हो सकता है। जबकि नाई संघ के जिला सचिव शिव शंकर ठाकुर ने कहा कि नाई समाज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण नाई समाज को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें आरक्षण के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है। इसलिए नाई जातियों आगे बढे इसके लिए सरकार को खास ध्यान देने की जरूरत है। इधर नाई समाज के सोहन लाल ठाकुर व मनोज ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सभी लोगों के लिए ध्यान देते थे। समाज के लोग आगे बढ़े इसलिए उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में इंग्लिश को अनिवार्यता से हटा दिया। जिसके बाद कई छात्र-छात्राओं इंग्लिश में फैल होने के बावजूद भी पास होने लगे। इसके साथ ही जननायक लोगों का उत्थान हो इसलिए हरेक क्षेत्र में काम करते रहते थे। इसलिए उसे जननायक का उपाधि दिया गया। इसके अलावा उदय प्रताप विद्यासागर ठाकुर, समेत आदि संघ के लोगों ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। क्योंकि जननायक कर्पूरी ठाकुर उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एक साथ में लेकर चलते थे। उन्होंने किसी भी जाति के साथ पक्षपात नहीं किये इतना ही नहीं उन्होंने अपने अन्य जातियों की तरह अपनी जातियों को भी ख्याल रखते थे। इस मौके पर दीपक ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, सज्जन ठाकुर, बृजमोहन ठाकुर, वीरू ठाकुर, हरेराम ठाकुर, मो सेराजुद्दीन, अनमोल ठाकुर, बिरजू ठाकुर समेत सैकड़ों ठाकुर संघ के लोग मौजूद थे।