Move to Jagran APP

हो बाबू हमर बेटा के सब मिलकै मार दैलकै

संसू. भरगामा(अररिया) हो बाबु हमर बेटा कै शैतान सब मिलकै पीटपीट कै मार दैलकै। हमर

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 11:08 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:08 PM (IST)
हो बाबू हमर बेटा के सब मिलकै मार दैलकै
हो बाबू हमर बेटा के सब मिलकै मार दैलकै

संसू., भरगामा(अररिया): हो बाबु हमर बेटा कै शैतान सब मिलकै पीटपीट कै मार दैलकै। हमर बेटा मेहनत मजदुरी कैरकै परीवार कै भरन पोषण करै रहे। कै परीवार के कमाकै खिलेते हो। यह चीख है मृत विनोद दास की मां चन्द्रलेखा देवी की। इतना कहने के बाद वे बार-बार बेहोश हो जाती है। चन्द्रलेखा देवी का रोते -रोते बुरा हाल बना हुआ है। बताया जाता है की मृतक विनोद दास ही मेहनत मजदूरी करके माता-पिता व परिजनों का भरन -पोषण करता था। चन्द्रलेखा देवी को दो पुत्रों में से एक पुत्र विनोद दास की प्रेम- प्रसंग में हत्या कर दी गई है। दोनों पक्ष के परिवार एवं समाज दोनों को शादी के बंधन में बांध देते तो आज विनोद दास की हत्या नहीं होती।

loksabha election banner

बताते चलें कि बिदेश्वरी दास का 24 वर्षीय पुत्र विनोद दास की हत्या रविवार की रात्रि प्रेमिका के परिजनों ने पीट पीटकर निर्ममतापूर्वक कर दी है। विनोद दास का दो वर्ष पूर्व से पड़ोसी स्वजातीय मनोज दास की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की बात परिवार सहित आस- पड़ोस के लोगों को मालूम था लेकिन लोक-लज्जा के भय से दोनों परिवारों के द्वारा शादी की पहल नहीं की गई जिसके चलते समाज भी चुप रहा। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव के लोग मर्माहत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.