सीनेट का सदस्य बनी बुलबुल
संसू.कुर्साकांटा (अररिया) कुर्साकांटा खुटहरा निवासी बुलबुल सिंह को शिक्षा विभाग बिहार
संसू.,कुर्साकांटा (अररिया) कुर्साकांटा खुटहरा निवासी बुलबुल सिंह को शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा का सीनेट का सदस्य मनोनीत किया है। पंचायत समिति सदस्य व सेवानिवृत्त उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विदेश्वरी प्रसाद सिंह की पुत्रवधू व नवोदय विद्यालय स्टाफ एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार सिंह की पत्नी हैं। इनके मनोनयन पर पूर्व सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विजय मंडल, अचमित ऋषि देव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बब्बन सिंह, प्रमुख सुशील सिंह, भूपेन्द्र नारायण सिंह, इन्द्रानंद सिंह, जितेन्द्र गोस्वामी, राजू गुप्ता, प्रणव गुप्ता, संजय राय, मुन्ना सिंह, पंकज सिंह, लड्डू सिंह, श्रवण सिंह, गुलाब सिंह इत्यादि ने बुलबुल सिंह को बधाई दी है।