Move to Jagran APP

सच्चे सपूत अटल जी को हमेशा राष्ट्र रखेगा याद

अररिया। देश के सच्चे सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की विराट सोच को देश हमेशा याद र

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 11:35 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 11:35 PM (IST)
सच्चे सपूत अटल जी को हमेशा राष्ट्र रखेगा याद
सच्चे सपूत अटल जी को हमेशा राष्ट्र रखेगा याद

अररिया। देश के सच्चे सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की विराट सोच को देश हमेशा याद रखेगा। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष सुराना ने कही। वे ओमनगर में स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे। इससे पहले दिन के 11 बजे कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता, संगठन से जुड़े पदाधिकारी व अन्य अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। जिसमें श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को चर्चा की गई। साथ ही सामूहिक रुप से उनके तैल्य चित्र के समक्ष खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा गया। जिसमें उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कटिहार के जिला प्रभारी आलोक भगत, जिला महामंत्री द्वय सुधीर भगत और नवीन यादव, जिला कोषाध्यक्ष समरनाथ ¨सह, मंत्री विकास भगत, जितेंद्र साह, उपाध्यक्ष मनोज झा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कमरुल खान, लोजपा नेता अजय झा, आइटी सेल के जिला संयोजक रतीश चंद्र रमण आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.