वाहनों से अवैध वसूली सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
अररिया। इन दिनों सोशल मीडिया पर वाहनों से की जा रही अवैध वसूली चर्चा का विषय बना हुआ है।
अररिया। इन दिनों सोशल मीडिया पर वाहनों से की जा रही अवैध वसूली चर्चा का विषय बना हुआ है। अवैध वसूली शहर के अस्पताल रोड पर वाहनों से की जा रही है। वसूली करने वालों के द्वारा वसूली के एवज में दी जाने वाली रसीद में नगर परिषद विभागीय वसूली दैनिक वाहन पड़ाव शुल्क छपा हुआ है। जिसमें वाहन शुल्क प्रति खेप मैनुअल क¨टग करके 80, 70, 50 एवं 25 रुपय अंकित है। वसूली के नाम पर दी जाने वाली रसीद नगर परिषद के द्वारा जारी विभागीय रसीद की कलर ¨प्रट है। बहरहाल मामला जो भी हो अवैध वसूली के शिकार एक पीडित व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर वसूली अदायगी के बाद प्राप्त रसीद को पोस्ट किया गया है। जिसके चलते मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और कई लोगों ने पोस्ट के माध्यम से कार्रवाई की मांग कर रहे है। बताया जाता है कि इस वसूली में लगे लोगों को बड़े-बड़ों का संरक्षण प्राप्त है। जिससे शहर में वाहनों से लाखों की अवैध वसूली की जा रही है। इधर पूछे जाने पर नप के टैक्स दरोगा चंद्र नाथ चंदन ने बताया कि नप के द्वारा विभागीय वसूली स्थल सुभाष चौक बस पड़ाव की जाती है। नप के कर्मी संजय जायसवाल एवं राजकुमार दास की इसके लिए प्रतिनियुक्ति की गई है। अस्पताल रोड पर वाहनों से अवैध वसूली की जानकारी उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है। मामले को लेकर कार्रवाई के लिए नप के द्वारा स्थानीय थाना में शिकायत करने की तैयारी की जा रही है।