मनरेगा योजना से मदनेश्वर धाम शिवालय पोखर का हो रहा जीर्णोद्धार
अररिया। दैनिक जागरण का जलदान अभियान का असर चहुंओर दिखने लगा है। अधिकारी, तालाब स्वामी, युवा, साहित्य
अररिया। दैनिक जागरण का जलदान अभियान का असर चहुंओर दिखने लगा है। अधिकारी, तालाब स्वामी, युवा, साहित्यकार व त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि जल संरक्षण अभियान से जुड़ रहे हैं। प्रत्येक 25 हेक्टेयर पर एक हेक्टेयर में तालाब निर्माण का अभियान निश्चित रुप से सफल होगा। यह बात जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने अभियान के दौरान कही। मंगलवार को अररिया प्रखंड के मदनपुर पश्चिम ग्राम पंचायत के युवाओं एवं ग्रामीणों ने मुखिया हीरा झा के नेतृत्व में जल संरक्षण अभियान से जुड़कर अपने टोले- मोहल्ले के पोखरों की साफ- सफाई की। साथ ही हमेशा इसका देखभाल करते रहने का संदेश दिया। समाज सेवी गजानंद झा व सरपंच द्विजेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि जलदान अभियान से समाज में जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता आई है। विश्व ¨हदू परिषद के जिलाध्यक्ष सह मदनेश्वर धाम मदनपुर के महंथ शिवसुंदर भारती बताते हैं कि दैनिक जागरण पेपर पढ़कर लोगों में जल संरक्षण के प्रति भावना जगी तथा इस अभियान की कड़ी बनकर लोगों ने मंगलवार को आधा दर्जन पोखर की साफ- सफाई की । मदनपुर पश्चिम पंचायत के वर्तमान मुखिया हीरा झा ने बताया कि दस हजार मतदाता वाले इस पंचायत में पूर्व से दर्जन भर तालाब बने थे। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा मनरेगा योजना से दो नए तालाब का निर्माण तथा एक दर्जन पुराने तालाब का जिर्णोंद्धार व साफ-सफाई की जा रही है। मुखिया श्री झा ने बताया कि जल दान अभियान ने आंखें खोल दी है। हम सभी जागरुक होकर प्रसिद्ध मदनेश्वर धाम मदनपुर स्थित शिवालय पोखर को नए ढंग से बनाने की बात कही । महंथ श्री भारती ने बताया कि धार्मिक रूप से शिवालय का प्राचीन महत्व है। यहां स्नान कर पवित्र जल से जलाभिषेक का विशेष महत्व है। जिला परिषद सदस्य शगुफ्ता अजीम ने बताया कि दैनिक जागरण विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाज को हमेशा से जागरूकता लाने का काम करते आ रहा है। जलदान अभियान से लोग प्रेरणा लेकर तालाबों के जीर्णोंद्धार में लगे हैं। वार्ड सदस्य श्रवण शर्मा, शिवानंद दास, अशोक साह, संतोष झा, मनोज ठाकुर, मो. अजीम आदि ने बताया कि जल संरक्षण के लिए हम सभी वार्ड सदस्य कृत संकल्पित हैं। अगले दो वर्षों के बीच हर वार्ड में दो-दो पोखर निर्माण कराने की बात कही । समाजसेवी हसीब उर्फ नौलाख ने बताया कि इस पंचायत में छोटे- बड़े मिलाकर चार दर्जन तालाब हैं। इस अभियान से लोग तालाब की खुदाई करवाने के लिए जागरुक हुए हैं। हरिशंकर भगत, हरिदेव झा, विकाश झा, सुधाकर झा, कैलाश अग्रवाल, हाजी सलमान, राम झा, रंजित भगत, रूपेश भगत, शंभू अग्रवाल आदि बताते हैं कि 15 वर्ष पूर्व 20 फीट नीचे पीने लायक जल मिल रहा था। अब तो 30 फीट नीचे पेयजल मिल रहा है। साथ ही बताया कि जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक तालाब का निर्माण आवश्यक है। कोट विश्व स्तर पर जल संकट एक गंभीर मुद्दा बन रहा है। अररिया का भी जलस्तर नीचे गिर रहा है। ऐसे में प्रति 25 हेक्टेयर पर एक हेक्टेयर में तालाब बनवाने का जागरण का अभियान निश्चित रुप से सफल होगा। मनरेगा योजना के तहत अगले एक वर्ष में दर्जन भर तालाब खुदाई का लक्ष्य है। -प्रशांत कुमार राय, पीओ, मनरेगा, अररिया।