Move to Jagran APP

बिहार उपचुनाव: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष नित्यानंद राय पर प्राथमिकी दर्ज, ये है मामला

नित्यानंद राय पर शनिवार को नरपतगंज थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनपर भड़काउ भाषण देने का आरोप है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 09:44 PM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 11:06 PM (IST)
बिहार उपचुनाव: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष नित्यानंद राय पर प्राथमिकी दर्ज, ये है मामला
बिहार उपचुनाव: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष नित्यानंद राय पर प्राथमिकी दर्ज, ये है मामला

अररिया [जेएनएन]। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर शनिवार को नरपतगंज थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नरपतगंज विधानसभा के नोडल पदाधिकारी सह सीओ निशांत कुमार ने सुसंगत धाराओं में नरपतगंज थाना में प्राथमिकी शनिवार की रात नौ बजे दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव की जनसभा में बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं करने पर अररिया जिला आइएसआइ का अड्डा बनने जैसी बात कही थी। इसे भड़काऊ भाषण मानते हुए प्राथमिकू दर्ज कराई गई है।

इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा भाषण पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को मामले की जांच का निर्देश दिया गया था। वीडियो फुटेज की जांच करने पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भड़काऊ भाषण देने की बात की पुष्टि होने पर मामले में अररिया डीएम हिमांशु कुमार के निर्देश पर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

इस संदर्भ में सीओ निशांत कुमार ने बताया की वीडियो फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कांड संख्या 129/18 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.