विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ola S1 Air मॉडल किन मामलों में देता है Honda Activa 6G को टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स में कौन बेहतर

By Sonali SinghEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2022 11:33 AM (IST)

Ola S1 Air vs Honda Activa 6G इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ओला का दबदबा ऑटो बाजार में दिखने लगा है। ऐसे ...और पढ़ें

Ola S1 Air vs Honda Activa 6G Price, Features Comparison
Ola S1 Air vs Honda Activa 6G Price, Features Comparison

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Ola S1 Air vs Honda Activa 6G: इन दिनों इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भारतीय बाजार में धूम मचाए हुए है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में अपनी धाक जमा चुके ICE इंजन वाली गाड़ियों को टक्कर दे पायेंगी?

ओला का किफायती एस1 एयर और होंडा एक्टिवा 6जी बाजार में मौजूद ऐसे ही मॉडल्स हैं। एक तरफ जहां होंडा एक्टिवा 6जी भारतीय ग्राहकों द्वारा काफी समय से पसंद किया जा रहा है। वहीं, हाल में लॉन्च हुए किफायती ओला एस1 एयर ने आते ही धूम मचा दी है। इसलिए आज हम इन दोनों शानदार ई-स्कूटरों की कीमत, फीचर्स और रेंज/माइलेज के बीच एक तुलना करने जा रहे हैं।

कैसा है दोनों स्कूटरों का पावरट्रेन?

सबसे पहले अगर हम इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों के पावरट्रेन पर नजर डालें तो ओला एस1 एयर में 4.5 kW का मोटर और 2.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जिससे यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 101 किमी की रेंज और 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकता है। इसके अलावा, इस स्कूटर को 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंचने में 4.3 सेकेंड का समय लगता है।

वहीं, हाल में आए एक्टिवा 6जी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में 109.51cc का इंजन दिया गया है। जो 7.68bhp की पावर और 8.79Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर 55 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है और 10.55 सकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार भी पकड़ सकता है। टॉप स्पीड के लिए स्कूटर को 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है।

Ola S1 Air और Honda Activa 6G के फीचर्स

फीचर्स लिस्ट की बात करें तो दोनों की स्कूटरों में कई तरह के फीचर्स को शामिल किया गया है। होंडा एक्टिवा 6जी में जहां एलईडी हैडलाइट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टार्ट-स्टॉप स्विच, साइलेंट स्टार्टर और बूट और फ्यूल कैप के लिए डुअल-फंक्शन स्विच, 12-इंच के फ्रंट और 10-इंच के रियर व्हील्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। वहीं, नई ओला एस1 एयर में 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले, 2.2GHZ का 8-कोर प्रोसेसर, ग्रैब रेल के साथ फ्लैट टाइप सीट और एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, ग्रैब रेल के साथ फ्लैट टाइप सीट और LED टेललैंप जैसे बहुत से फीचर्स कऑ शामिल किया गया है।

कौन सा स्कूटर है किफायती?

किफायती मॉडल की बात करें तो ओला एस1 एयर को खरीदने के लिए ग्राहकों को 79,999 रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत देनी होगी। हालांकि, यह ऑफर प्राइस है और बाद में इसके लिए 84,999 रुपये देने होंगे। साथ ही यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। दूसरी तरफ, होंडा एक्टिवा 6जी को खरीदने के लिए 75,400 रुपये की कीमत चुकानी पड़ेंगी। इस तरह कीमत के मामलें में होंडा एक्टिवा 6जी थोड़ा सस्ता विकल्प है।

ये भी पढ़ें-

सड़क किनारे गलत तरीके से की पार्किंग तो फिर ढूंढते रह जाएंगे अपनी कार, पुलिस ले सकती है ये एक्शन

Bike Ride in Winters: ठंड में बाइक राइडिंग का मजा बन न जाए सजा, साथ रखें ये जरुरी एक्सेसरिज