विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, Honda से लेकर Yamaha तक का नाम लिस्ट में शामिल

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
Published: Sun, 07 Jan 2024 08:00 PM (IST)

पिछला साल दोपहिया सेगमेंट के लिए काफी शानदार साबित हुआ था और इस बार भी सेगमेंट में रौनक रहने वाली ...और पढ़ें

भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में बहुत से इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने वाले हैं। पिछले साल दोपहिया सेगमेंट के लिए शानदार साबित हुआ था और इस बार भी सेगमेंट में रौनक रहने वाली है। हम यहां आपके लिए कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो निकट भविष्य में लॉन्च होने के लिए तैयार है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Honda Activa electric

इस साल होंडा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक दमदार स्कूटर पेश करने की योजना बना रही है। इस स्कूटर को साल 2024 की पहली छमाही लॉन्च किए जाने को लेकर खबरें हैं। इसमें बड़ी इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जो सिंगल चार्जिंग में अच्छी रेंज देने की क्षमता रखेगी।

Suzuki Burgman electric

उम्मीद की जा रही है कि इस साल दोपहिया इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सुजुकी भी शानदार एंट्री करेगी। Suzuki Burgman इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4kw बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें लीथियम आयन बैटरी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- 2023 में Audi की इन कारों की रही भारी डिमांड, 89 फीसदी की दर्ज हुई वृद्धि; पढ़ें पूरी खबर

Yamaha Neo Scooters

यामाहा भी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में रुतबा जमाने का प्रयास करेगी। इस साल यामाहा की तरफ से नियो स्कूटर भारत में लॉन्च किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि कंपनी दो इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च करेगी और ये दोनों ही बीएलडीसी मोटर और लीथियम आयन बैटरी के साथ आएंगे।

Ather Apex 450

एथर एनर्जी के द्वारा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 6 जनवरी को लॉन्च किया गया है। इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव कंपनी ने किए गए हैं। स्कूटर को 1.89 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें- इस दिन शुरू होगी भारत में बनी Aprilia RS457 की डिलीवरी, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल