विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TVS iQube Vs Bajaj Chetak Electric: जानें कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है सबसे ज्यादा रेंज

By Vineet SinghEdited By:
Published: Sat, 20 Feb 2021 12:55 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 09:21 AM (IST)

TVS मोटर कंपनी ने हाल ही में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube लॉन्च किया है। भारत में इस स्कूटर को ...और पढ़ें

TVS TVS iQube और Bajaj Chetak Electric का कम्पैरिजन
TVS TVS iQube और Bajaj Chetak Electric का कम्पैरिजन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS मोटर कंपनी ने हाल ही में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube लॉन्च किया है। भारत में इस स्कूटर को 1,08,012 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर खरीदा जा सकता है। आप इस स्कूटर का इस्तेमाल अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। भारत में इस स्कूटर का मुकाबला Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक से हो रहा है। अगर आप भी हर महीने पेट्रोल में होने वाले खर्च हो बचाना चाहते हैं और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का कम्पैरिजन लेकर आए हैं।

TVS iQube Electric

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने TVS iQube में 4.4kW की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर लगाईं है जो 140 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। आपको बता दें कि ये स्कूटर महज 4.2 सेकंड में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। अगर इस स्कूटर की टॉप स्पीड की बात करें तो ये 78 किमी प्रति घंटा है। ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 75 किमी की अधिकतम रेंज हासिल कर सकता है। बात करें अगर फीचर्स की तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी का नेक्स्ट-जेन टीवीएस स्मार्ट एक्स कनेक्ट प्लेटफॉर्म, एडवांस टीएफटी क्लस्टर मिलता है। साथ ही इसमें टीवीएस आईक्यूब एप भी मिलता है। इसके कनेक्टिविटी ऐप में ग्राहकों को जियो-फेंसिंग, नेविगेशन असिस्ट, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, लास्ट पार्क लोकेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट / एसएमएस अलर्ट की जानकारी भी मिलती है। यह डे और नाइट डिस्प्ले, क्यू-पार्क असिस्ट, मल्टी-सलेक्ट इकोनॉमी और पावर मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे इनोवेटिव फीचर्स के साथ मार्केट में अवेलेबल है।

Bajaj Chetak Electric

Bajaj Chetak Electric स्कूटर में 4.8kW क्षमता की मोटर लगाई गई है जिसे 3kWh बैटरी पैक से पावर मिलती है। ये मोटर 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करने में पूरी तरह से सक्षम है। कंपनी के दावे के अनुसार बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर इको मोड में 95 किमी और स्पोर्ट मोड में 85 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इस स्कूटर की बैटरी के चार्जिंग टाइम की बात करें तो ये 5 घंटे में नार्मल 5A पावर सॉकेट की मदद से पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है वहीं महज 1 घंटे में इसे 25 फीसद तक भी चार्ज किया जा सकता है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किमी की वारंटी प्रदान कर रही है। वहीं कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ लगभग 70,000 किमी तक होगा।