विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घरेलू कामों के लिए बेस्ट हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में देते हैं जबरदस्त रेंज

By Vineet SinghEdited By:
Published: Fri, 09 Apr 2021 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 07:59 AM (IST)

फ्यूल प्राइज बढ़ने के साथ ही लोग अब ऐसे साधन की तलाश में हैं जिसे चलाना कम खर्चीला हो। ऐसे ...और पढ़ें

ये हैं भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
ये हैं भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जब पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी नहीं थी तब लोग अपने जरूरी घरेलू कामों के लिए मोटरसाइकिल या स्कूटर का इस्तेमाल करते थे लेकिन फ्यूल प्राइज बढ़ने के साथ ही लोग अब ऐसे साधन की तलाश में हैं जिसे चलाना कम खर्चीला हो। ऐसे में लाइट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ लाइट और कम बजट वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लेकर आए हैं जिन्हें खरीदना बेहद ही आसान हैं और इनकी मेंटेनेंस भी बेहद ही कम है।

Ampere Reo Elite

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 250 वॉट की मोटर दी गई है और यह एक लीड एसिड बैटरी के साथ आता है। इसी वजह से सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 55-65 किलोमीटर तक आसानी से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 45,099 रुपये है। स्कूटर का कुल वजन 86 किलोग्राम है। Ampere Reo Elite में फीचर्स के तौर पर LED डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग प्वाइंट और 4 कलर विकल्प - रेड, व्हाइट, ब्लू और ब्लैक दे रही है।

Odysse E2Go Lite

Odysse E2Go Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 कि.मी. प्रति घंटा है और यह फुल चार्ज पर 60 कि.मी. की रेंज के साथ आता है, जिसमें लगभग 3.5 से 4 घंटे लगते हैं। E2Go Lite की एक्स शोरूम कीमत 52,999 रुपये रखी गई है। इस स्कूटर में 250 वॉट, 60 वोल्ट BLDC मोटर दी गई है। इसमें दो प्रकार की बैटरी विकल्प है जिनमें- 1.26 किलो वॉट आवर लिथियम-आयन बैटरी या 28एम्पेयर आवर लेड-एसिड बैटरी। इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 कि.मी. प्रति घंटा है और यह फुल चार्ज पर 60 कि.मी. की रेंज के साथ आता है, जिसमें लगभग 3.5 से 4 घंटे लगते हैं।