विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ola-Uber से लेकर Flipkart-Zomato तक...इन टू-व्हीलर्स से डिलीवरी के दम पर होगी बंपर कमाई, कीमत 1 लाख से कम

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
Published: Wed, 17 Jan 2024 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2024 12:15 PM (IST)

Best Two Wheelers For Delivery Job जो लोग डिलीवरी राइडर के तौर पर काम करते हैं उनके पास एक अच्छी ...और पढ़ें

डिलीवरी राइडर्स के लिए बेस्ट हैं ये टू-व्हीलर
डिलीवरी राइडर्स के लिए बेस्ट हैं ये टू-व्हीलर

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। डिलीवरी राइडर के तौर पर काम करने वाले राइडर्स के लिए एक अच्छी बाइक रखना बहुत जरूरी होता है। जो लोग फ्लिपकार्ट, अमेजन, जोमेटा या फिर किसी अन्य प्लेटफॉर्म के लिए डिलीवरी वर्कर के तौर पर काम करते हैं। उनके लिए यहां कुछ बेस्ट टू-व्हीलर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें अगर इस्तेमाल किया जाता है, तो आपका काम आसान हो जाएगा। लिस्ट में Hero और Bajaj की बाइक शामिल हैं।

Hero Splendor

हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से आने वाली हीरो स्प्लेंडर को लिस्ट में पहले नंबर पर जगह मिली है। यह मोटरसाइकिल उन लोगों के लिए बेस्ट साबित होगी, जो किसी प्लेटफॉर्म के लिए डिलीवरी वर्कर के तौर पर काम करते हैं। अच्छी बात है कि ये बाइक बजट रेंज में भी आती है।

Honda Activa

दोपहिया सेगमेंट में स्कूटर्स की भी खूब डिमांड है तो ऐसे में डिलीवर वर्कर होंडा एक्टिवा स्कूटर को लेने का भी विचार कर सकते हैं। कोई भी सामान डिलीवर करने के मकसद से ये बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। गिग डिलीवरी वर्कर्स के लिए इसका रख-रखाव करना भी आसान होता है।

Bajaj Platina

बजाज की तरफ से भी इस सेगमेंट में प्लेटिना बाइक को पेश किया जाता है। 100 सीसी सेगमेंट में आने वाली इस बाइक को बेस्ट कम्यूटर बाइक के तौर पर भी देख सकते हैं। जो लोग डिलीवरी करने दृष्टिकोण से बाइक खोज रहे हैं वह इसकी तरफ विचार कर सकते हैं।

TVS Jupiter

साल 2013 में लॉन्च किया गया टीवीएस स्कूटर 100 सीसी सेगमेंट में आज भी ग्राहकों के द्वारा पंसद किया जाता है। डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड करने वालों के लिए ये स्कूटर बजट रेंज में बढ़िया विकल्प रहेगा।

ये भी पढ़ें- 2024 Hyundai Creta facelift भारतीय बाजार में 11 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, जानिए पहले से कितनी बदली

Hero Passion

यहां हीरो की एक और बाइक शामिल की गई है। कंपनी की तरफ से आने वाली इस बाइक को 100 सीसी सेगमेंट में ग्राहक खूब पंसद करते हैं और जो लोग डिलीवरी से जुड़ा काम करते हैं उनके लिए ये एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम, अब नई कार खरीदने पर देना होगा इतना पैसा; जानें डिटेल्स