साल के आखिरी महीने में Yamaha Fascino 125 FI भारत में हुई लॉन्च, 66430 रुपये से कीमत शुरू
Yamaha Motor India ने भारतीय बाजार में Yamaha Fascino 125 FI को लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती कीमत 66430 रुपये है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Yamaha Motor India ने भारतीय बाजार में 125 सीसी सेगमेंट अपनी पहली स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। Yamaha Fascino 125 FI की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66,430 रुपये है जो 69, 930 रुपये तक जाती है। इस स्कूटर को कंपनी ने भारत में ही डिजाइन और डिवेलप किया है। यह स्कूटर भारत में मौजूदा 113सीसी स्कूटर की जगह लेगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Honda Grazia, Honda Activa 125, Suzuki Access और TVS NTorq 125 से होगा।
नई Yamaha Fascino 125 FI के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें नया 125 सीसी का ब्लू कोर सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है। इसका इंजन 8 bhp की मैक्सिमम पावर और 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Yamaha का दावा है कि नया 125 सीसी का मोटर मोजूदा 113 सीसी मॉडल के मुकाबले 30 फीसद ज्यादा ताकत देगा। वहीं, मोजूदा मॉडल के मुकाबले नया स्कूटर 16 फीसद ज्यादा फ्यूल इफिशियंट है। कंपनी का दावा है कि इसमें 58 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
यह स्कूटर Start-Stop सिस्टम के साथ आती है, जिसमें आपको Traffic Mode भी मिलता है। इससे भारी ट्रैफिक में भी आपको बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें लाइटवेट फ्रेम दिया हैष। इसका वजन 99 किलोग्राम है। 113 मॉडल के मुकाबले यह 4 किलोग्राम हल्की है।
इसका नया स्टार्ट मोटर पहले के मुकाबले बहुत कम आवाज करता है। 113 सीसी वर्जन वाली स्कूटर के मुकाबले नई 125 सीसी वाली Fascino में रेट्रो थीम डिजाइन लेंगवेंट दिया है। इसमें मैटेलिक कलर ऑप्शन्स मिलता है। इसमें दिया क्रोम इसे फेशनेबल और प्रीमियम लुक देता है।
Yamaha Fascino 125 FI में 12 इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम या CBS मिलता है। यह मॉडल साइड-स्टैंड कट ऑफ स्विच, मल्टी फंक्शन की, फोल्टेबल हुक और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें आपको रेड और येलो कलर वेरिएंट्स मिलते हैं जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।