Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Tiago NRG XT variant launched: टियागो की पहली एनिवर्सरी पर टाटा ने लॉन्च किया नया वेरिएंट, जानें कीमत और फीचर्स

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Wed, 03 Aug 2022 12:23 PM (IST)

    Tata Tiago NRG XT variant launched भारत में टाटा टियागो का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च हो चुका है। इसे Tiago NRG XT नाम दिया गया है। इसमें टाटा ने कई फीचर्स ...और पढ़ें

    Hero Image
    Tata Tiago NRG XT variant launch हुई भारत में

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Tiago NRG XT variant launched: टाटा की फेमस टियागो कार के एक साल पूरे होने की खुशी में कंपनी इसके एक नए एनिवर्सरी वेरिएंट को पोर्टफोलियों में शामिल कर रही है। इसके तहत टाटा ने टियागो के नये NRG XT वेरिएंट को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 6.42 लाख रुपये रखी गई है। इस तरह टियागो NRG अब दो ट्रिम्स-टियागो XT NRG और टियागो XZ NRG में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। तो चलिए इस नई कार के फीचर्स और इंजन पावर के बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiago NRG XT: एक्सटिरीयर लुक

    लुक और डिजाइन के मामलें में टियागो NRG XT वेरिएंट को हरमन टीएम द्वारा नए 14 इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर पार्सल शेल्फ जैसे डिजाई के साथ लाया गया है। साथ ही इसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चलने के लिए 181mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। नए XT ट्रिम में कलर ऑप्शन के तौर पर आपको ओपल व्हाइट, डेटोना ग्रे, एरिजोना ब्लू और फ्लेम रेड रंग विकल्पों के साथ मिडनाइट प्लम जैसे रंगों को चुनने का विकल्प भी मिलता है।

    Tiago NRG XT: इंटीरियर फीचर्स

    Tiago NRG XT के केबिन फीचर्स की बात करें तो इसे कई लेटेस्ट और शानदार फीचर्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें आपको रग्ड क्लैडिंग्स, रूफ रेल्स के साथ इन्फिनिटी ब्लैक रूफ और चारकोल ब्लैक इंटीरियर देखने को मिलता है। केबिन फीचर्स के तौर पर इसमें 3.5 इंच वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट फॉग लैंप, जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। खास बात है कि कंपनी ने टियागो एक्सटी पेट्रोल वेरिएंट के लिए एक वैकल्पिक पैक भी पेश किया है, जिसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर कैमरा और 4 ट्वीटर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    Tiago NRG XT: इंजन पावर

    टियागो एनिवर्सरी एडिशन के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। कार में पहले की तरह ही 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दियागया है, जो 84bhp की पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ भी जोड़ा गया है। बता दें कि NRG ट्रिम्स के अलावा फिलहाल टियागो पांच ट्रिम्स- XE, XT, XT (O), XZ और XZ+ में उपलब्ध है। साथ ही टाटा अपनी Tiago को फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ भी पेश करती है। सीएनजी पर चलने पर, इंजन 72bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    राइवल की बार करें तो यह भारत में Maruti Suzuki Celerio X और Maruti Suzuki Celerio X जैसे मॉडल्स के साथ मुकाबला करती है।