रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 पेगासस एडिशन भारत में हुई लॉन्च, बिकेंगी सिर्फ 250 यूनिट्स
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 पेगासस एडिशन को यूके में पेश करने के बाद अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। इस महीने के शुरुआत में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 पेगासस एडिशन को यूके में पेश करने के बाद अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 2.49 लाख रुपये (ऑन रोड दिल्ली) रखी गई है। इस लिमिटेड-एडिशन मॉडल की भारत में सिर्फ 250 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। यह लिमिटेड-एडिशन मॉडल ब्रैंड को विशेष महत्व इस लिए दिया गया है क्योंकि यह इतिहास की याद दिलाता है। यह बाइक द्वितीय विश्व युद्ध में सेवा करने वाली ब्रिटिश सेना में पैराट्रूपर्स को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
पेगासस एडिशन सेना की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल 'फ्लाइंग फ्ली' से प्रेरित है। दुनियाभर में क्लासिक 500 पेगासस की सिर्फ 1000 यूनिट्स ही बनाई जा रही हैं। इस लिमिटेड एडिशन बाइक को स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इस बाइक में सर्विस ब्राउन पेंट स्कीम (ओलिव ड्रैब ग्रीन) दी गई है। इसके साथ ही बाइक के फ्यूल टैंक पर यूनीक सीरियल नंबर दिया गया है, जैसा कि दूसरे विश्व युद्ध II वाली मोटरसाइकिल में इस्तेमाल किया गया था।
इस बाइक में ब्राउन हैंडलबार ग्रिप्स, लैदर स्ट्रैप के साथ एयर फिल्टर ब्रास बकल्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही क्रोम बिट्स में हैडलाइट बेजल, किकस्टार्ट लिवर, रिम्स, एग्जॉस्ट और फुट पेग्स को ब्लैक कलर दिया गया है। इसके अलावा पेगासस एडिशन में मिलिट्री-स्टाइल वाले कैनवस पैनियर्स भी शामिल किया गया है।
रॉयल एनफील्ड पेगासस एडिशन में मॉडर्न और स्टैंडर्ड क्लासिक 500 वाला समान इंजन दिया गया है। इसमें 499cc, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 5250 rpm पर 27.2 bhp की पावर और 4000 rpm पर 41.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में सस्पेंशन के तौर पर टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स अप फ्रंट और रियर में ट्विन शॉक्स दिए गए हैं। डिस्क ब्रेक को समान रखा गया है। बाइक का वजन 194 किलोग्राम है।
पेगासस एडिशन RE/WD 125 टू-स्ट्रॉक मोटरसाइकिल से प्रेरित है जिसे दूसरे विश्व यूद्ध में इस्तेमाल किया गया था और इसका निकनेम फ्लाइंग फ्ली है। इस बाइक को दुश्मन की रेखाओं के पीछे अपनी सेवाओं के लिए डिजाइन किया गया था और इसे उस वक्त सुरक्षित स्टील क्रैडल में एयरक्राफ्ट से गिराया गया था।