Move to Jagran APP

लैंड रोवर की नई रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी भारत में लॉन्च, लेक्सस LX 450D को देगी टक्कर

जैगुआर लैंड रोवर ने रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी SVO बेस्पॉक भारत में लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसका मुकाबला लेक्सस LX 450D से होगा

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 07 Dec 2017 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 07 Dec 2017 12:37 PM (IST)
लैंड रोवर की नई रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी भारत में लॉन्च, लेक्सस LX 450D को देगी टक्कर
लैंड रोवर की नई रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी भारत में लॉन्च, लेक्सस LX 450D को देगी टक्कर

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटेन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी जैगुआर लैंड रोवर ने रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी SVO बेस्पॉक भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 2 करोड़ रुपये रखी है। कंपनी ने इस SUV में बेस्पॉक एडिशन के साथ पर्सनलाइजेशन का एक्सक्लूजिव ऑप्शन दिया है और ग्राहक अपने हिसाब से इस कार को कस्टमाइज कर सकते हैं। भारत में इस स्पेशल एडिशन की अभी सिर्फ पांच यूनिट ही बेची जाती है।

loksabha election banner

रेंज रोवर ऑटोबायोग्रफी SVO बेस्पॉक के लॉन्च पर जैगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, "भारत में हम रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी SVO बेस्पॉक को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। कार में दिया गया कस्टमाइजेशन ऑप्शन हमारे नए ग्राहकों को इस बेहतरीन कार को अपने ही अंदाज में अनुभव करने का मौका दे रहा है।"

रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी SVO बेस्पॉक में कीमत के हिसाब से बेहतरीन और हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस कार के ग्राहक अपने हिसाब से रिटेलर या फिर प्लांट में जाकर अपनी कार को कस्टमाइज करवा सकते हैं। कंपनी से SVO बेस्पॉक को 2017 मॉडल लंबे व्हीलबेस वाली ऑटोबायोग्राफी के आधार पर बनाया है।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लैंड रोवर रेंज रोवर ने ऑटोबायोग्राफी SVO बेस्पॉक में 4.4 लीटर डीजल और 5.0 लीटर सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। इस SUV में लगा 4.4 लीटर SDV8 डीजल इंजन 350bhp की पावर जनरेट करता है। वहीं, 5.0 लीटर V8 पेट्रोल इंजन 543bhp की पावर और 680Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 0 से 100 किमी की रफ्तार 5.4 सेकंड़ में पकड़ लेती है।

लेक्सस LX 450D से होगा मुकाबला:

जैगुआर लैंड रोवर की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी SVO बेस्पॉक का भारत में मुकाबला लेक्सस LX 450D से होगा। इस कार की कीमत 2.32 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है। लेक्सस LX 450D में 4.5 लीटर का V8 डीज़ल इंजन लगा है। यह इंजन 265PS की पावर और 650Nm का टॉर्क देता है। इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 210 किमी प्रति लीटर घंटा है, 0-100km की रफ्तार पकड़ने में इसे 8.6 सेकंड का समय लगता है। लेक्सस का दावा है कि LX 450D में 3.0 लीटर डीज़ल इंजन जितना माइलेज मिलता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.