Move to Jagran APP

नई Yamaha R15 बाइक और Aerox मैक्सी स्कूटर भारत में लॉन्च; जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Yamaha पिछले कुछ महीनों से भारत में नए R15 का परीक्षण कर रही थी R15 भारत में अपनी वैश्विक शुरुआत कर रही है। वहीं जापानी ब्रांड ने भारत में Aerox स्कूटर भी पेश किया है जो R15 पर आधारित है।

By BhavanaEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 07:58 AM (IST)
नई Yamaha R15 बाइक और Aerox मैक्सी स्कूटर भारत में लॉन्च; जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
जापानी ब्रांड ने भारत में Aerox स्कूटर भी पेश किया है.

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Yamaha 2021 R15 Range Launched: Yamaha ने आखिरकार भारत में नई R15 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। बता दें, यह जापानी ब्रांड की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक की चौथी पीढ़ी का मॉडल है, और दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड और हाई-स्पेक M में उपलब्ध है। 2021 Yamaha R15 की कीमत 1,67,800 रुपये है, जबकि R15M की कीमत 1,77,800 रुपये तय की गई है, और ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। नए R15 का खुलासा करने के साथ, जापानी ब्रांड ने भारत में Aerox स्कूटर भी पेश किया है जो R15 पर आधारित है। यह एक मैक्सी स्कूटर है और इसकी कीमत 1,29,000 रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) तय की गई है।

loksabha election banner

2021 Yamaha R15

नई Yamaha R15 पुराने मॉडल से काफी अलग दिखती है, इसमें एलईडी पायलट लैंप के साथ सिंगल एलईडी हेडलैंप यूनिट के लिए ट्विन एलईडी हेडलैंप सेटअप को हटा दिया है। यह हमें नई Yamaha R7 स्पोर्ट्स बाइक की याद दिलाता है। 2021 R15 में अधिक आक्रामक फेयरिंग, मस्कुलर फ्यूल टैंक और लंबी विंडस्क्रीन भी मिलती है। स्पोर्टियर स्टाइलिंग सिद्धांत के बावजूद, जापानी ब्रांड का दावा है कि R15 में अभी भी आरामदायक एर्गोनोनॉमिक्स है, जो इसे दैनिक आवागमन के लिए उपयुक्त बनाता है। नई R15 दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और M - में उपलब्ध है, जिसमें बाद वाला हाई-स्पेक मॉडल है। वहीं R15M एक विशेष स्पोर्टी लुक से लैस है, और इसमें विशेष सीटों और गोल्डन ब्रेक कॉलिपर्स जैसे मामूली डिज़ाइन एन्हांसमेंट मिलते हैं।

नई R15 में वही 155cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 15 एनएम के साथ 19 बीएचपी की पॉवर उत्पन्न करता है। पहले की तरह इस पावरप्लांट को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। हालाँकि, R15M वैरिएंट को बेहतर प्रदर्शन के लिए क्विकशिफ्टर भी मिलता है। 2021 Yamaha R15 मोनो-शॉक के साथ इनवर्टेड फोर्क्स का उपयोग करती है जबकि ब्रेकिंग ड्यूटी डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS द्वारा की जाती है।

New Yamaha Aerox

Yamaha Aerox 155 (R15) पर आधारित है, और इसमें 155 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। हालाँकि, इस पॉवरप्लांट को 15 bhp और 14 Nm का पीक टॉर्क बनाने के लिए तैयार किया गया है। स्कूटर में ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और स्विंगआर्म के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क्स का इस्तेमाल किया गया है, जबकि ब्रेकिंग ड्यूटी ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक द्वारा की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.